बलिया: रंग लगाने को लेकर हुआ विवाद, युवक ने धारदार हथियार से पड़ोसी पर किया हमला

बलिया:  रंग लगाने को लेकर हुआ विवाद, युवक ने धारदार हथियार से पड़ोसी पर किया हमला

बलिया। शुक्रवार को सिंहपुर गांव में एक युवक ने धारदार हथियार से पड़ोसी पिता-पुत्र पर हमला कर दिया। ये मामला होली खेलते समय हुआ था। होली के मय सुमित सिंह और सुनील सिंह उर्फ भुअर में विवाद हो गया था। ग्रामीणों ने मामले को शांत करा दिया, लेकिन एक पक्ष ने सुमित सिंह (24) पुत्र …

बलिया। शुक्रवार को सिंहपुर गांव में एक युवक ने धारदार हथियार से पड़ोसी पिता-पुत्र पर हमला कर दिया। ये मामला होली खेलते समय हुआ था। होली के मय सुमित सिंह और सुनील सिंह उर्फ भुअर में विवाद हो गया था।

ग्रामीणों ने मामले को शांत करा दिया, लेकिन एक पक्ष ने सुमित सिंह (24) पुत्र राजेन्द्र सिंह के दरवाजे पर जाकर हमला बोल दिया। पुत्र सुमित को बचाने आए पिता राजेन्द्र सिंह पर भी हमला बोल दिया गया।

घायल पिता-पुत्र को परिवार के लोगों ने ग्रामीणों के सहयोग से जिला अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर पुलिस पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। थानाध्यक्ष सुनील चंद तिवारी ने बताया कि तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई होगी।

पढ़ें- लखनऊ: भाजपा मंत्री, महानगर अध्यक्ष, सहित वरिष्ठ नेताओं ने देखी ‘द कश्मीर फाइल्स’