मेरठ: शहर में गर्मी ने ढाया कहर, होली पर टूटा 17 साल का रिकार्ड

मेरठ। जिले में सुबह से ही गर्मी के प्रकोप से लोगों का हाल बेहाल हो रहा है। आज शनिवार सुबह पारा 34 डिग्री तक पहुंच चुका है। तेज धूप की वजह से सभी लोगों परेशान है। वहीं होली के दिन मौसम ने 17 साल का रिकार्ड ब्रेक किया और तापमान 37 डिग्री से ऊपर रहा। …
मेरठ। जिले में सुबह से ही गर्मी के प्रकोप से लोगों का हाल बेहाल हो रहा है। आज शनिवार सुबह पारा 34 डिग्री तक पहुंच चुका है। तेज धूप की वजह से सभी लोगों परेशान है। वहीं होली के दिन मौसम ने 17 साल का रिकार्ड ब्रेक किया और तापमान 37 डिग्री से ऊपर रहा।
होली के शहर का अधिकतम तापमान 37 डिग्री तक पहुंच गया। जबकि इससे पहले 2021 में 29 मार्च को होली के दिन तापमान 36:5 डिग्री रहा था। मौसम विभाग का अंदाजा है कि आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ने से पसीना छुटेगा। दिल्ली एनसीआर और वेस्ट यूपी के ज्यादातर जिलों में तापमान यही रहा। इन सब के बावजूद गर्मी के बीच लोगों ने जनकर पानी से होली खेलकर धूम मचाई।
कृषि अनुसंधान संस्थान के वरिष्ठ कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष ने कहा कि इससे पहले साल 2021 में 29 मार्च को होली के दिन तापमान 36:5 डिग्री था। जबकि वर्ष 2016 में 24 मार्च को होली पर तापमान 33:5 डिग्री रहा था। पिछले 17 सालों में होली पर इतना अधिक तापमान कभी नहीं रहा। वहीं न्यूनतम तापमान भी 17 डिग्री तक पहुंच गया। तापमान बढ़ने से मौसम वैज्ञानिक भी हैरान है। इतना नहीं मेरठ में एक्यूआई 250 तक पहुंच गया।