बहराइच: होली में रंग डालने को लेकर हुआ विवाद, मारा चाकू

बहराइच: होली में रंग डालने को लेकर हुआ विवाद, मारा चाकू

बहराइच। मोतीपुर के परवानी गौढ़ी गांव में शुक्रवार को रंग डालने को लेकर विवाद हो गया। जिसमें युवक ने दूसरे को चाकू मार दिया। जिससे युवक घायल हो गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम परवानी गौडी गांव में शुक्रवार को सभी होली खेल रहे थे। …

बहराइच। मोतीपुर के परवानी गौढ़ी गांव में शुक्रवार को रंग डालने को लेकर विवाद हो गया। जिसमें युवक ने दूसरे को चाकू मार दिया। जिससे युवक घायल हो गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम परवानी गौडी गांव में शुक्रवार को सभी होली खेल रहे थे। गांव में होली के दिन एक दूसरे को रंग लगाने को लेकर विवाद हो गया। जिसमें बुधई पुत्र रंगी प्रसाद पर विपक्षी दीपक पुत्र दरबारी लाल ने चाकू मार दिया। जिससे बुधई का बाया हाथ में कट हो गया। घायल व्यक्ति ने न्याय के लिए थाना प्रभारी मोतीपुर को शिकायती प्रार्थना पत्र दिया।

थानाध्यक्ष बृजानंद सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्यवाई की जाएगी। मालूम हो कि घायल व्यक्ति के भाई की रिश्ते में दीपक की बहन चचेरी साली लगती है। लेकिन विपक्षियों ने इस रिश्ते को शर्मसार करते हुए यह नीच हरकत की है और छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी दी।

पढ़ें-बहराइच: नदी में नहाने गए बालकों समेत तीन की डूबकर मौत, एक को निकाला बाहर