बहराइच: महाशिवरात्रि के मौके पर कलाकारों ने निकाली शिव बारात, झूमे श्रद्धालु

बहराइच। महाशिवरात्रि के मौके पर मंगलवार को नानपारा में शिव बारात निकाली गई। वहीं मटेरा में नागा साधुओं का नृत्य देख दर्शक मंत्रमुग्ध हुए। नानपारा नगर में महा शिवरात्रि पर्व पर श्री नवयुवक कांवरिया संघ की ओर से मंगलवार को राढ़न टोला शिव मंदिर से शिव बारात निकाली गई। शोभायात्रा मे विभिन्न देवी देवताओं की …
बहराइच। महाशिवरात्रि के मौके पर मंगलवार को नानपारा में शिव बारात निकाली गई। वहीं मटेरा में नागा साधुओं का नृत्य देख दर्शक मंत्रमुग्ध हुए। नानपारा नगर में महा शिवरात्रि पर्व पर श्री नवयुवक कांवरिया संघ की ओर से मंगलवार को राढ़न टोला शिव मंदिर से शिव बारात निकाली गई। शोभायात्रा मे विभिन्न देवी देवताओं की झांकियां आकर्षण का केंद्र रही।
श्री नवयुवक कांवरिया संघ के नगर अध्यक्ष राजेश कुमार वर्मा पूर्व प्रधान व तहसील अध्यक्ष बबलू सिंह के संयुक्त नेतृत्व में शोभा यात्रा निकाली गई जो नगर के विभिन्न शिव मंदिरों से होते हुए बाजार के मुख्य मार्गों से गाजे बाजे के साथ शिवभक्त भजनों की धुन पर झूमते नाचते अबीर गुलाल उड़ाते चल रहे थे। शोभा यात्रा का जगह जगह स्वागत किया गया।
शोभायात्रा में शिव भक्त हाथों में शिव पताका लिए ओम नमः शिवाय व बोल बम के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। मटेरा में स्थित पांडव कालीन जंगली नाथ मंदिर परिसर में शिव बारात आई। घोड़ों की दौड़ कराई गई। इसके बाद नागा साधुओं ने भगवान शिव की तरह तांडव नृत्य किया।
शोभा यात्रा के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अशोक कुमार व प्रभारी निरीक्षक भानु प्रताप सिंह ,कस्बा इंचार्ज अनुराग प्रताप सिंह तथा राजा बाजार चौकी इंचार्ज अमित कुमार यादव भारी फोर्स के साथ शोभा यात्रा में साथ साथ चल रहे थे।इस मौके पर रामस्वरूप अग्रवाल, छत्रपाल वर्मा, जगत राम पटेल ,बुधसागर, हनुमान सिंह ,सुरेश कुमार मिश्रा ,अजय कुमार गुप्ता, रोहित चौरसिया, नागेंद्र सिंह, आनंद रस्तोगी आदि लोग मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:-गौतमबुद्धनगर: यमुना एक्सप्रेस-वे पर जा रहे हों तो हो जाएं सावधान, चुकाना पड़ सकता है दोगुना चार्ज