Alia Bhatt Photos: सफेद साड़ी पहने और बालों में गुलाब लगाए जलवा बिखेर रहीं आलिया, दीवाने हुए फैंस

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी को लेकर काफी चर्चा में हैं। एक्ट्रेस की ये फिल्म 25 फरवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी खासा एक्टिव रहती हैं। आलिया आए दिन फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती है, जिसे …
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी को लेकर काफी चर्चा में हैं। एक्ट्रेस की ये फिल्म 25 फरवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी खासा एक्टिव रहती हैं।
आलिया आए दिन फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती है, जिसे उनके फैन बेहद पसंद करते हैं। इसी बीच आलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर ने कुछ तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं।
आलिया का इन तस्वीरों में ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रही हैं। साड़ी पहने एक्ट्रेस का यह लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
इस गेटअप में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। आलिया भट्ट की खूबसूरती को देख उनके फैंस भी लगातार उनकी तस्वीरों पर प्यार लुटाते दिखाई दे रहे हैं।
इन फोटोज में आलिया सफेद रंग की साड़ी पहने नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने इयररिंग्स और उसी के मैचिंग की अंगूठी भी पहन रखी है।
इसके अलावा बालों में जुड़ा बनाएं एक्ट्रेस ने सफेद रंग का गुलाब भी लगाया है और माथे पर हरे रंग की छोटी सी बिंदी उनके इस लुक में चार चांद लगा रही है।