हल्द्वानी: राज्य में फिर से हुआ मौसम परिवर्तन

हल्द्वानी: राज्य में फिर से हुआ मौसम परिवर्तन

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड में फिर से मौसम परिवर्तन हो गया है। ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात हो रहा है। तो वहीं मंगलवार को पूरे राज्य में बादल छाने और बारिश होने के आसार बने हुए हैं। राज्य के मैदानी इलाकों में एक बार फिर से तापमान में गिरावट आने के आसार हैं। मौसम विभाग …

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड में फिर से मौसम परिवर्तन हो गया है। ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात हो रहा है। तो वहीं मंगलवार को पूरे राज्य में बादल छाने और बारिश होने के आसार बने हुए हैं। राज्य के मैदानी इलाकों में एक बार फिर से तापमान में गिरावट आने के आसार हैं।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदल रहा है। ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी हो रही है। मंगलवार को मौसम पूरी तरह से बदल जाएगा। पूरे उत्तराखंड में सभी जगह बादल छाए रहेंगे। साथ ही बारिश होने के भी आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के साथ ही उत्तराखंड में मौसम कुछ दिनों तक बदला रहेगा।

हालांकि बाद में एक बार फिर से तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। इधर हल्द्वानी में सोमवार की सुबह से ही चटख धूप निकली। हालांकि शाम होते ही यहां पर तापमान में गिरावट आने लगी। यहां न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।