बहराइच: घटतौली पर गन्ना किसानों ने किया प्रदर्शन, प्रति ट्रॉली की जा रही थी डेढ़ कुंतल की हेराफेरी

बहराइच। सुजौली गन्ना तौल केंद्र पर बुधवार को एक गन्ना किसान के गन्ने की तौल कम कर दी। इससे नाराज किसानों ने कांटा परिसर में ही नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। घटतौली की जानकारी मिलते ही किसान खासे नाराज दिखे। घटतौली की जानकारी मिलते ही किसान नेता पहुंचे मौके पर मोतीपुर तहसील क्षेत्र के सुजौली …
बहराइच। सुजौली गन्ना तौल केंद्र पर बुधवार को एक गन्ना किसान के गन्ने की तौल कम कर दी। इससे नाराज किसानों ने कांटा परिसर में ही नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। घटतौली की जानकारी मिलते ही किसान खासे नाराज दिखे।
घटतौली की जानकारी मिलते ही किसान नेता पहुंचे मौके पर
मोतीपुर तहसील क्षेत्र के सुजौली गन्ना तौल केंद्र पर बुधवार को किसानों के गन्ना की तौल की जा रही थी। तौल के दौरान ही अधिक गन्ने की तौल कम क्विंटल में जाने की जानकारी पर किसानों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। किसानों का आरोप था कि प्रति ट्रॉली गन्ना मे डेढ़ से दो क्विंटल की घटतौली की जा रही है।
घटतौली की सूचना पाकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के उत्तर प्रदेश उत्तराखंड तराई के प्रदेश उपाध्यक्ष गुरवंत सिंह चीमा व बहराइच के युवा जिलाध्यक्ष मलकीत सिंह सनी सिंह, कमलेश मौर्य ,भानु प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। सभी ने किसानों से वार्ता की। सुजौली निवासी किसान उमेश कुमार ने बताया कि क्रय केंद्र पर तौल कराने के लिए ट्रॉली लेकर आए।
किसानों ने घटतौली की जानकारी मिलते ही तौल से किया इंकार
इसे तौल कराने पर 38 क्विंटल 40 किलो गन्ने का वजन आया। संदेह होने पर उन्होंने ट्रॉली पर लदा गन्ना उतार दिया और हाथ कांटे से तौल कराया, जिससे उसका वजन 39 क्विंटल 80 किलो निकला। यह देखकर वहां मौजूद किसान नाराज हो गए और मिल पर घटतौली कराने का आरोप लगाते हुए गन्ना तौल कराने से मना कर दिया।
किसान उमेश यादव, जगदीश, कमलेश, इमरान आदि किसानों का आरोप था कि खम्बारखेडा गन्ना मिल किसानों की प्रति ट्राली डेढ़ कुंतल की घटतौली की जा रही है। इस दौरान किसानों ने घटतौली की सूचना भाकियू टिकैत के युवा जिलाध्यक्ष मलकीत सिंह को दी।
सूचना पाकर भाकियू टिकैत के पदाधिकारी सुजौली गन्ना सेंटर पंहुचे ओर कहा जब तक कोई गन्ना अधिकारी नही आता है तब तक तौल नही होंगी। भाकियू टिकैत के प्रदेश उपाध्यक्ष गुरुवंत चीमा ने कहा कि इससे पहले भी घटतौली की शिकायत मिली थी लेकिन कांटा बाबू के तौल उपकरण ठीक कराने के आश्वासन पर किसान मान गए थे।
बावजूद इसके कांटा सही नहीं कराया गया। किसानों के हंगामे की सूचना पर पहुंचे क्षेत्रीय गन्ना अधिकारी अरुण सिंह ने बताया कि कांटा सही कराने के लिए मिल से टेक्नीशियन को बुलाया जा रहा है, जिसे सही किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: अयोध्या: युवक की हत्या का अयोध्या के पूराकलंदर पुलिस ने किया खुलासा