लखनऊ: यूपी में 3-4 दिन तक रहेगा कोहरे का प्रकोप, मौसम विभाग ने जारी किया यह अलर्ट

लखनऊ: यूपी में 3-4 दिन तक रहेगा कोहरे का प्रकोप, मौसम विभाग ने जारी किया यह अलर्ट

लखनऊ। बेमौसम बारिश से निजात मिलते ही अब यूपी कोहरे की चपेट में आने वाला है। इसका खुलासा मौसम विभाग की ओर से जारी ताजा पूर्वानुमान रिपोर्ट में हुआ है। जिसके अनुसार आगामी 3-4 दिनों तक पूरे उत्तरी यूपी में घने कोहरे का प्रकोप रहेगा। भयावह गलन का करना पड़ सकता है सामना मौसम विभाग …

लखनऊ। बेमौसम बारिश से निजात मिलते ही अब यूपी कोहरे की चपेट में आने वाला है। इसका खुलासा मौसम विभाग की ओर से जारी ताजा पूर्वानुमान रिपोर्ट में हुआ है। जिसके अनुसार आगामी 3-4 दिनों तक पूरे उत्तरी यूपी में घने कोहरे का प्रकोप रहेगा।

भयावह गलन का करना पड़ सकता है सामना

मौसम विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर शनिवार को जारी पूर्वानुमान रिपोर्ट में बताया गया है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण गत दिनों हुई बारिश के असर के चलते पूरे उत्तर-पश्चिमी भारत में अगले दो दिनों तक तापमान में अप्रत्याशित गिरावट के साथ भयानक ठंड पड़ सकती है। वहीं इस दौरान सर्द हवाओं का भी सामना करना पड़ सकता है।

यूपी के कई जिलों में अलर्ट जारी

मौसम विभाग की ओर से आगामी दिनों में कोहरे और ठंड को देखते हुए उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। इनमें से उत्तरी, दक्षिणी व मध्य उत्तर प्रदेश के लगभग सभी जिले शामिल हैं।

राजधानी में 48 घंटे में 5.2 डिग्री गिरा पारा

गत दिनों हुई बारिश के बाद से राजधानी में ठंड का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। मौसम विभाग से मिले आंकड़े के अनुसार पिछले 48 घंटों में राजधानी में अधिकतम पारे में 5.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई है। जहां 03 फरवरी को अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस था, वहीं शनिवार को अधिकतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं गुरुवार को न्यूनतम पारा 10.6 डिग्री सेल्सियस था, पर शनिवार का न्यूनतम पारा 1.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 9.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

दिन भर छाये रहे बादल

शनिवार को राजधानी में दिन भर आसमान में बादल छाये रहे। दोपहर दो बजे से ढ़ाई बजे के बीच महज आधे घंटे के लिए बादलों की ओट से सूर्य भगवान के दर्शन हुए। कई जगहों पर छिटपुट बूंदाबांदी की सूचना रही।

शाम से कोहरे का प्रकोप शुरू

राजधानी में देर शाम से ही कोहरे का प्रकोप शुरू हो गया है। मौसम विभाग की माने में अगले 48 घंटे राजधानी में दिन के अधिकांश समय कोहरे का प्रकोप देखा जायेगा।

यह भी पढ़ें; लखनऊ: सपा ने अति संवेदनशील बूथों पर पैरामिलिट्री फोर्स तैनात करने की उठाई मांग