UP Election 2022: अदिति सिंह ने प्रियंका वाड्रा पर साधा निशाना, पति को टिकट न मिलने पर हुईं आग बबूला

UP Election 2022: अदिति सिंह ने प्रियंका वाड्रा पर साधा निशाना, पति को टिकट न मिलने पर हुईं आग बबूला

रायबरेली। पूर्व विधायक अदिति सिंह और कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा के बीच चल रही जुबानी जंग ने न केवल सियासी पारा गर्म कर रखा है बल्कि विधानसभा चुनाव में रायबरेली की सदर सीट को खासा चर्चित बना दिया है। कांग्रेस ने दो दिन पहले अदिति सिंह के पति व पंजाब के नवांशहर के विधायक अंगद …

रायबरेली। पूर्व विधायक अदिति सिंह और कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा के बीच चल रही जुबानी जंग ने न केवल सियासी पारा गर्म कर रखा है बल्कि विधानसभा चुनाव में रायबरेली की सदर सीट को खासा चर्चित बना दिया है।

कांग्रेस ने दो दिन पहले अदिति सिंह के पति व पंजाब के नवांशहर के विधायक अंगद सिंह का टिकट काट दिया। इसे लेकर बुधवार को नामांकन करने पहुंची अदिति सिंह ने प्रियंका वाड्रा को फिर निशाने पर लिया।

कहा कि पति का टिकट काटकर प्रियंका दोगली राजनीति कर रही है। वह कहती हैं कि लड़की हूं लड़ सकती हूं, मैं तो लड़की हूं और लड़ रही हूं। सदर सीट की पूर्व विधायक अदिति सिंह ने कांग्रेस से बगावत कर भाजपा का जिस दिन से हाथ थामा था, उसी के बाद कांग्रेस की महासचिव प्रियंका वाड्रा ने इसे नाक का सवाल बना लिया। यही कारण रहा कि बिना किसी ठोस वजह के उनके पति अंगद का टिकट काट दिया गया।

बुधवार को भाजपा प्रत्याशी के रूप में नामांकन करने पहुंची अदिति सिंह ने खुलकर प्रियंका वाड्रा पर शब्दवार किया। अदिति ने कहा कि मेरे पति से टिकट के लिए कहा गया था कि वह मेरे खिलाफ बोलें। जब पति ने ऐसा करने से इंकार किया तो प्रियंका वाड्रा ने टिकट काट दिया। अदिति ने कहा कि प्रियंका वाड्रा ने पति का टिकट काटकर कर ओझी हरकत की है। वह दोगली हैं। यदि वह लड़की का सम्मान करती तो पति का टिकट न काटती।

भावात्मक होकर कहा कि पांच साल पहले उनके पिता अखिलेश सिंह हाथ पकड़कर राजनीति में लाए थे। आज वह नहीं हैं। जिसकी कमी खलती है। आज अकेले चुनाव लड़ रही हूं। भरोसा है सबसे साथ से  प्रचंड बहुमत से फिर जीत दर्ज करूंगी।

पढ़ें- गुजरात का खिजादिया और उत्तर प्रदेश का बखिरा वन्यजीव अभयारण्य रामसर स्थल घोषित

ताजा समाचार

वायु सेना और सेना को मिलेंगे 156 प्रचंड हेलीकॉप्टर, सरकार ने सबसे बड़े रक्षा सौदे को दी मंजूरी 
बाराबंकी: रोजेदार मुस्लिमों ने अदा की अलविदा जुमा की नमाज, सजदे में झुके लाखों अकीदतमंदों के सिर
सीतापुर: शिक्षक से मांगी रंगदारी, एसपी की फटकार के बाद केस दर्ज
बाराबंकी: वायरल वीडियो की हुई पुष्टि, डिप्टी सीएमओ निलंबित...डायग्नोस्टिक सेंटर लाइसेंस के लिए मांगी थी रिश्वत  
बदायूं: नशे ने छीन लिया बेटे का सहारा, बेबस पिता ने कहा- पोस्टमार्टम नहीं कराएंगे
लखीमपुर खीरी: युवक ने किशोरी को दबोचा, शिकायत करने पर पुलिस ने पीड़िता के परिजनों को धाने में बैठाया