हरदोई: अटकलों पर लगा विराम, कांग्रेस के हुए सुभाष पाल…

हरदोई। वर्षो समाजवादी पार्टी में रहे सुभाष पाल गुरुवार को अंततः कांग्रेसी हो गए। गौरतलब हो कि पूर्व जिला पंचायत सदस्य व बिलग्राम क्षेत्र के दमदार नेता सुभाष पाल काफी वर्षों से समाजवादी पार्टी में थे। समाजवादी पार्टी से इस बार उन्होंने अपने एक समर्थक को जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए भी मैदान में उतारा …
हरदोई। वर्षो समाजवादी पार्टी में रहे सुभाष पाल गुरुवार को अंततः कांग्रेसी हो गए। गौरतलब हो कि पूर्व जिला पंचायत सदस्य व बिलग्राम क्षेत्र के दमदार नेता सुभाष पाल काफी वर्षों से समाजवादी पार्टी में थे। समाजवादी पार्टी से इस बार उन्होंने अपने एक समर्थक को जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए भी मैदान में उतारा था। इस दौरान उन पर तमाम प्रशासनिक कार्रवाई हुई। उनका पेट्रोल पंप व विद्यालय सीज कर दिया गया। उनके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज किए गए।
काफी वक्त से सपा का झंडा उठाए थे सुभाष पाल
सुभाष पाल बिलग्राम क्षेत्र के साथ-साथ पूरे जिले में दमदारी से सपा का झंडा उठाए थे, लेकिन इस बार विधानसभा चुनाव टिकट वितरण के दौरान उनका टिकट काटकर दूसरे को दे दिया गया। इस बात से सुभाष पाल व जिले के दर्जनों पाल बिरादरी के लोग काफी नाराज थे। सुभाष पाल ने सपा प्रांतीय नेतृत्व से टिकट काटने की शिकायत भी की। सुभाष पाल के समर्थकों ने सपा जिलाध्यक्ष पर बिलग्राम क्षेत्र से घोषित प्रत्याशी बृजेश द्वारा लेन-देन का आरोप भी लगाया।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सुभाष को दिलाई सदस्यता
सोशल मीडिया पर सुभाष पाल के समर्थकों ने सपा जिलाध्यक्ष पर बृजेश वर्मा से स्कॉर्पियो गाड़ी लेने का आरोप लगाया जिसकी गूंज जिले से लेकर प्रदेश तक में हुई। सुभाष पाल के समर्थकों को उम्मीद थी कि शायद सपा प्रांतीय नेतृत्व इस पर विचार कर उन्हें प्रत्याशी बना दे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अंततः गुरुवार की देर शाम सुभाष पाल कांग्रेस में शामिल हो गए। प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस अजय सिंह लल्लू ने उन्हें कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। सुभाष पाल के कांग्रेस में चले जाने से जहां जिले में कांग्रेस को बल मिलेगा वहीं बिलग्राम विधानसभा क्षेत्र का चुनाव अब और भी दिलचस्प हो जाएगा।
ये भी पढ़ें:
बरेली: कोच से निकला धुआं, तीन घंटे लेट हुई अवध असम एक्सप्रेस