महिलाओं के लिए वरदान है अंजीर, प्रजनन क्षमता समेत हार्मोनल समस्या को करेगा दुरस्त

अंजीर (fig) में जिंक,मैंगनीज,मैग्नीशियम,आयरन जैसे खनिज पाए जाते हैं। अंजीर में एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर भी भरपूर मात्रा में पाई जाती है। अंजीर के सेवन से महिलाओं को हार्मोनल समस्या और पीरियड्स में परेशानी नहीं होती है। ऐसा माना जाता है कि आंत स्वस्थ है, तो इससे कई रोगों से बचाव होता है। आंत से संबंधित …
अंजीर (fig) में जिंक,मैंगनीज,मैग्नीशियम,आयरन जैसे खनिज पाए जाते हैं। अंजीर में एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर भी भरपूर मात्रा में पाई जाती है। अंजीर के सेवन से महिलाओं को हार्मोनल समस्या और पीरियड्स में परेशानी नहीं होती है। ऐसा माना जाता है कि आंत स्वस्थ है, तो इससे कई रोगों से बचाव होता है। आंत से संबंधित विकारों से परेशान लोग अंजीर का प्रयोग कर सकते हैं। अंजीर आंत संबंधी कई विकारों को ठीक करने में बहुत मदद पहुंचाता है। इसका सेवन करने से आंतों की सूजन ठीक होती है।
खूनी बवासीर
बवासीर एक गंभीर रोग है। जिस किसी व्यक्ति को बवासीर होता है, उसे बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में दो सूखे अंजीर को शाम को पानी में भिगो दें। इसे सुबह खाएं। इसी प्रकार सुबह भिगोए हुए अंजीर का सेवन शाम को करें। इसका सेवन 8-10 दिन तक करने से खूनी बवासीर में फायदा होता है।
दिल रखें स्वस्थ्य
अंजीर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट आपके ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल रखने में मदद करता है। इसके अलावा यह हृदय स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा होता है।अंजीर शरीर में ट्राइग्लिसराइड्स के स्तर को कम करने में मदद कर सकता है, जो हृदय संबंधी समस्याओं का प्रमुख कारण है।
एसिडिटी
आप एसिडिटी की समस्या से परेशान है तो अंजीर फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके लिए आप अंजीर के 1 या 2 सूखे फल को खांड़ (गुड़) में मिलाकर खाएं। इससे जलन (दाह) की परेशानी में आराम मिलता है।
प्रजनन क्षमता बढ़ाता है
अंजीर में जिंक,मैंगनीज,मैग्नीशियम और आयरन जैसे खनिजों का भंडार है। यह सभी तत्व प्रजनन स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर हार्मोन असंतुलन और पीरियड्स के दौरान होने वाली समस्याओं में भी काफी कारगर है। महिलाओं को कमजोरी में भी अंजीर खाने की सलाह दी जाती है।
वजन घटाए
अंजीर में कॉपर,मैग्नीशियम,फॉस्फोरस,पोटेशियम आदि पोषक तत्व होते हैं। इन पोषक तत्वों की मदद से आपका मेटाबॉलिज्म बिल्कुल सही रहता है। इसके अलावा अंजीर में फाइबर की भरपूर मात्रा होती है।जो आपके पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखता है। अंजीर आपकी कैलोरी की मात्रा को भी नियंत्रित करता है। तो अगर अपना वजन कम करना चाहते हैं तो अंजीर को अपने आहार में जरूर शामिल करें।
ये भी पढ़े-
महिलाएं रोज करें गुड़-चने का सेवन, दस से ज्यादा बीमारी हो जाएंगी रफूचक्कर