सीतापुर: भरभराकर गिरी कच्ची दीवार, मलबे में दबकर दादी की मौत, पौत्री घायल

मानपुर/सीतापुर। मानपुर इलाके में कच्ची दीवार पर पड़े छप्पर के नीचे लेटी दादी व पोती पर अचानक कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई। मलबा हटाकर परिजनों ने तत्काल घायलों को सीएचसी कसमंडा पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। बच्ची को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। थाना क्षेत्र के अंतर्गत …
मानपुर/सीतापुर। मानपुर इलाके में कच्ची दीवार पर पड़े छप्पर के नीचे लेटी दादी व पोती पर अचानक कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई। मलबा हटाकर परिजनों ने तत्काल घायलों को सीएचसी कसमंडा पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। बच्ची को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। थाना क्षेत्र के अंतर्गत घेरवा मजरा रामपुर घेरवा निवासी 48 वर्षीय सुखरानी पत्नी स्व. विश्राम पासी अपनी दो साल की पौत्री सरोजनी पुत्री भूरेलाल के साथ दीवार पर पड़े छप्पर के नीचे सो रही थी।
गुरुवार रात करीब तीन बजे अचानक कच्ची दीवार इनके ऊपर गिर गई। चीख पुकार सुनकर परिजन व पड़ोसी मौके पर इकठ्ठा हो गए। मलबा हटाकर परिजन दादी व पोती को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसमंडा ले गए। जहां डॉक्टरों ने सुखरानी को मृत घोषित कर दिया। सरोजनी को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। सूचना मिलते ही मानपुर पुलिस व बिसवां तहसील से प्रशासन में नायब तहसीलदार व लेखपाल नीरज कुमार मौके पर पहुंचे। इस हादसे में छप्पर के नीचे बंधी दो बकरियों की भी दबकर मौत हो गई। छप्पर के नीचे रखा सारा गृहस्थी का सामान तहस-नहस हो गया। दो साईकिल भी ध्वस्त हो गयी।
नायाब तहसीलदार विदेह सिंह ने कहा दैवीय आपदा के अंर्तगत जो घटना होती हैं। उनमें दैवीय आपदा के अंतर्गत सहयोग दिया जाता हैं। मगर इस घटना में कोई दैवीय आपदा के कारक मौजूद नही था। यह उनकी पुरानी दीवार थीं, किसी वजह से गिरी है। अब अगर इनके नाम जमीन होगी तो नियमानुसार मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना द्वारा अच्छादित किया जा सकता है। अभी किसी तरह की कोई योजना का लाभ नहीं मिल सकता। थाना प्रभारी अरविंद कटियार ने बताया कि इस घटना की कोई लिखित सूचना नही मिली है। हलका इंचार्ज व दो सिपाही मौके पर गए थे। मृतका की मृत्यु सीएचसी कसमंडा में हुई हैं।
यह भी पढ़ें:-पंतनगर: पशु चिकित्सा छात्रों को डिग्री पूरी होने से पहले मिला नौकरी का ऑफर