‘इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 2’ की विनर बनीं सौम्या कांबले, ट्रॉफी के साथ मिला ये गिफ्ट
मुंबई। टीवी के पॉपुलर डांस रियलिटी शो ‘इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 2’ का फिनाले हो गया है। शो में सौम्या कांबले ने ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। ट्रॉफी के साथ सौम्या कांबले को 15 लाख रुपए का चेक और स्विफ्ट कार भी गिफ्ट में मिली। View this post on Instagram A post shared by …
मुंबई। टीवी के पॉपुलर डांस रियलिटी शो ‘इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 2’ का फिनाले हो गया है। शो में सौम्या कांबले ने ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। ट्रॉफी के साथ सौम्या कांबले को 15 लाख रुपए का चेक और स्विफ्ट कार भी गिफ्ट में मिली।
बेस्ट 5 फाइनलिस्ट में से जयपुर के गौरव सरवन को फर्स्ट रनर अप और ओडिशा की रोजा राणा को सेकेंड रनर-अप रहे। वहीं, असम के रक्तिम ततुरिया चौथे स्थान पर रहे और जमरुथ को पांचवे नंबर पर जगह मिली। सभी को एक-एक लाख रुपए का चेक दिया गया। विनर रही सौम्या कांबले के साथ ही उनकी कोरियोग्राफर वर्तिका झा को 5 लाख रुपए के चेक से सम्मानित किया गया है। फिनाले में ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ के जज शिल्पा शेट्टी, बादशाह और मनोज मुंतशिर भी शो का हिस्सा बने थे।
बता दें सौम्या और गौरव दोनों ही फिजिकली शो में उपस्थित नहीं थे क्योंकि उनकी तबयत ठीक नहीं थी। दोनों वीडियो कॉल के माध्यम से शो में शामिल हुए थे।
एक्ट्रेस से प्रोड्यूसर बनीं कीर्ति कुल्हारी, लॉन्च किया खुद का प्रोडक्शन हाउस
बॉलीवुड एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी ने किंत्सुकुरॉय फिल्म्स नाम से अपना खुद का प्रोडक्शन हाउस लॉन्च किया है, प्रोडक्शन हाउस का पहला प्रोजेक्ट एक डार्क कॉमेडी थ्रिलर ‘नायिका’ है, जिसमें वह एक्टिंग भी करेंगी। कीर्ति कुल्हारी ने कहा कि प्रोडक्शन हाउस को शुरू करना मेरा सपना था जिसके लिए पिछले कई सालों से प्लानिंग चल रही थी।
पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- एक्ट्रेस से प्रोड्यूसर बनीं कीर्ति कुल्हारी, लॉन्च किया खुद का प्रोडक्शन हाउस