तारा सुतारिया को मिली पहली सोलो लीड फिल्म

तारा सुतारिया को मिली पहली सोलो लीड फिल्म

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर तारा सुतारिया ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से की थी। तारा सुतारिया हाल ही में फिल्म तड़प में नजर आई थीं। उनके पास आज कई प्रोजेक्ट्स लाइनअप मे हैं। कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस को एक सोलो फिल्म के लिए चुना गया है, जिसमें वह …

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर तारा सुतारिया ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से की थी। तारा सुतारिया हाल ही में फिल्म तड़प में नजर आई थीं। उनके पास आज कई प्रोजेक्ट्स लाइनअप मे हैं। कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस को एक सोलो फिल्म के लिए चुना गया है, जिसमें वह ही पूरी तरह लीड रोल करेंगी।

तारा की इस फिल्म को मुराद खेतानी प्रोड्यूस करेंगे। कहा जा रहा है कि यह एक थ्रिलर फिल्म है, जो सिने1 स्टूडियो के बैनर तले बनेगी। फिल्म का नाम अभी तय नहीं है लेकिन इसमें एक जवान लड़की की सर्वाइवल स्टोरी दिखाई जाएगी। इसे निखिल भट्ट निर्देशित करेंगे।

तारा सुतारिया अपनी इस फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड हैं। वह इस फिल्म की शूटिंग फरवरी या मार्च 2022 से शुरू करेंगी। निखिल भट्ट ने पहले ही फिल्म के प्री-प्रोडक्शन वर्क पर काम शुरू कर दिया है। फिलहाल फिल्म की बाकी कास्ट भी फाइनल की जा रही है। मेकर्स चाह रहे हैं कि इस फिल्म को 2022 के आखिर में रिलीज किया जाए।

किश्वर मर्चेंट के चार महिने के बेटे को हुआ कोरोना, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए दी जानकारी

कोरोना पूरे देश में एक बार फिर लौट आया है। कोविड का कहर धीरे-धीरे तेजी बढ़ता जा रहा है। ये महामारी अब बॉलीवुड तक पहुंच गई है। कोरोना महामारी अपने पैर पसारते हुए कई सितारों के घरों तक पहुंच चुकी है। हाल ही में नकुल मेहता (Nakuul Mehta)  के 11 महीने के बेटा सूफी  कोविड की चपेट में आ गया था।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें- किश्वर मर्चेंट के चार महिने के बेटे को हुआ कोरोना, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए दी जानकारी

ताजा समाचार

Ayodhya News : कार की टक्कर से ऑटो पलटा, नर्सिंग की छात्रा की मौत, छह घायल
पिता ऑटो रिक्शा चालक, बिना घरेलू क्रिकेट खेले किया IPLडेब्यू...कौन हैं CSK को फंसाने वाले विग्नेश पुथुर?
Kanpur: खराब फर्नीचर देकर वसूले 6.66 लाख रुपये, बदलने को कहने पर आरोपियों ने दी धमकी, 16 लोगों पर FIR दर्ज
HC की नाराजगी : बिना बताए दिल्ली के युवक को उठा ले गई यूपी पुलिस, डीजीपी से रिपोर्ट दाखिल करने को कहा
बलरामपुर: मासूम बच्चे का अपहरण कर डेहरी में किया बंद, गड़ासा- छुरा के साथ आरोपी गिरफ्तार, बच्चा बरामद
प्रदेश के इतिहास में पहली बार हज कोटा नहीं भरा, कानपुर से 412 के करीब आजमीन, इटावा से मात्र इतने आजमीन...