ब्रह्म शाश्वत और शाश्वत ही सत्य : मुख्यमंत्री योगी

ब्रह्म शाश्वत और शाश्वत ही सत्य : मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ। शब्द हमारी परंपरा में ब्रह्म का प्रतीक है। शब्द ब्रह्म है तो शाश्वत होगा और शाश्वत है तो सत्य भी होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह उद्गार सोमवार को पूर्व राज्यपाल राम नाईक और विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित की पुस्तकों के विमोचन के मौके पर व्यक्त किए। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ …

लखनऊ। शब्द हमारी परंपरा में ब्रह्म का प्रतीक है। शब्द ब्रह्म है तो शाश्वत होगा और शाश्वत है तो सत्य भी होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह उद्गार सोमवार को पूर्व राज्यपाल राम नाईक और विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित की पुस्तकों के विमोचन के मौके पर व्यक्त किए।

इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व राज्यपाल राम नाईक और विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित के साथ अपने अनुभव को साझा किया। उन्होंने कहा कि राम नाइक की कर्म योद्धा रूप में आज भी जीवंतता और सक्रियता है। देश की संसद में राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत गाया जाना चाहिए और हर एक सदस्य के लिए अनिवार्य होना चाहिए, बंबई को मुंबई और इलाहाबाद को प्रयागराज कहा जाए जैसे महत्पपूर्ण सुझाव राम नाईक ने दिए।

उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित ने समय-समय पर समसामयिक विषयों पर भी बेबाक टिप्पणी की है। उन्होंने देश, काल और परिस्थिति के अनुरूप अपने साहित्य को समाज और युग के अनुकूल बनाने का काम किया है। यही कारण है कि उनकी लेखनी को लोग बहुत पसंद करते हैं। इस मौके पर प्रदेश के वर्तमान और पूर्व मुख्यमंत्रियों के विधानसभा में भाषण का संकलन का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने राम नाईक और हृदय नारायण दीक्षित के स्वास्थ्य व दीर्ध जीवन की कामना की।

सपा सरकार में शादी अनुदान की आधी रकम बिचौलिये खा जाते थे : सीएम

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा सरकार में शादी अनुदान की राशि को भी बिचौलिये खा जाते थे। हमारी सरकार ने मुख्यमंत्री सामूहिक शादी कार्यक्रम का आयोजन करके इस लूटखसोट को बंद किया। यही नहीं गरीब कन्या की शादी में मिलने वाली 20 हजार की राशि को बढ़ाकर 51 हजार रुपये कर दिया।

प्रदेश के डेढ़ करोड़ श्रमिकों के खाते में दो महीने का भरण-पोषण भत्ता भेजने के साथ ही सफाई कर्मियों को भी इस योजना में शामिल करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने सोमवार को लोकभवन के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि प्रदेश के डेढ़ करोड़ से ज्यादा संगठित व असंगठित श्रमिकों को सदी की सबसे बड़ी महामारी के दौरान भरण पोषण भत्ता देने का काम हमारी सरकार कर रही है।

यह भी पढ़ें:-जिन्ना का नाम लेकर सपा चाहती है धर्म के नाम पर विभाजन: जेपी नड्डा