पीलीभीत: वरिष्ठ अधिवक्ता बीडी पांडेय समेत कई विभूतियां सम्मानित

पीलीभीत, अमृत विचार। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के कार्यक्रम में जनपद के वरिष्ठ अधिवक्ता विद्याधर पांडेय सहित कई विभूतियों को सम्मानित किया गया। ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर एसके पांडे ने कहा कि ब्राह्मणों ने समाज को हमेशा नई दिशा दी है। समाज के प्रत्येक वर्ग को सही राह दिखाई है। इस राष्ट्र के …
पीलीभीत, अमृत विचार। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के कार्यक्रम में जनपद के वरिष्ठ अधिवक्ता विद्याधर पांडेय सहित कई विभूतियों को सम्मानित किया गया। ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर एसके पांडे ने कहा कि ब्राह्मणों ने समाज को हमेशा नई दिशा दी है। समाज के प्रत्येक वर्ग को सही राह दिखाई है। इस राष्ट्र के वैभवशाली निर्माण में ब्राह्मणों का जबरदस्त योगदान है।
अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की ओर से शहर के एक बारात घर में गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व प्रधानमंत्री पंडित अटल बिहारी वाजपेई ,महामना मदन मोहन मालवीय ,भगवान परशुराम और मां शारदा के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर एस के पांडे का जिले के ब्राह्मणों ने जोरदार स्वागत किया। उन्हें पगड़ी पहनाकर, स्मृति चिन्ह देकर और दोशाला भेंट कर अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर एसके पांडे ने जनपद के वरिष्ठ अधिवक्ता विद्याधर पांडे को मालवीय सम्मान से सम्मानित किया।
उन्होंने महंत ओंकार नाथ, जिला सहकारी विकास संघ के निदेशक धीरेंद्र मिश्र एडवोकेट, अमिताभ अग्निहोत्री, हर्षित अग्निहोत्री, बांसुरी वादक सम्यक पाराशरी, गजल गायक संजीव पाराशरी, कवि संजय पांडे सहित कई ब्राह्मणों को दुशाला भेंट कर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। डॉ प्रणव शास्त्री ने मालवीय जी के सपनों के भारत विषय पर अपने विचार व्यक्त किए।
ब्राह्मण महासभा के नव मनोनीत अध्यक्ष आनंद मिश्रा ने कहा कि सभी ब्राह्मणों को साथ लेकर वह हमेशा उनके दुख दर्द में अपनी पूरी भागीदारी करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को व्यापक स्तर पर मजबूत किया जाएगा। इस अवसर पर दुष्यंत शुक्ला, महेंद्र मिश्रा, लक्ष्मीकांत शर्मा, डॉक्टर लक्ष्मीकांत दीक्षित, पंकज मिश्रा ,अमित पाठक ,कुलदीप अवस्थी, नीरज शुक्ला, अरुण भारद्वाज, सत्य प्रकाश पांडे, ऋषभ पांडे, संजय बरुआ, देश दीपक मिश्रा, हर्षवर्धन पांडे, जयशंकर महंत, राघवेंद्र नाथ मिश्रा आदि मौजूद रहे।