बुलंदशहर में डीएम के छापे में खाद्यान्न और नगदी बरामद

बुलंदशहर में डीएम के छापे में खाद्यान्न और नगदी बरामद

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर के देहात कोतवाली क्षेत्र में जिलाधिकारी ने एक राइस मिल पर छापा मारा। इस दौरान गरीबों को दिया जाने वाला सरकारी चावल के 259 बोरे और पांच लाख रुपये से अधिक की नगदी बरामद की। जिला अधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने शुक्रवार को बताया कि एक गोपनीय सूचना पर उन्होंने …

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर के देहात कोतवाली क्षेत्र में जिलाधिकारी ने एक राइस मिल पर छापा मारा। इस दौरान गरीबों को दिया जाने वाला सरकारी चावल के 259 बोरे और पांच लाख रुपये से अधिक की नगदी बरामद की।

जिला अधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने शुक्रवार को बताया कि एक गोपनीय सूचना पर उन्होंने गुरुवार देर रात देहात कोतवाली क्षेत्र स्थित एक राइस मिल पर छापा मारा और गरीबों को दिये जाने वाला सरकारी अनाज और पांच लाख दस हजार रुपये की नगदी बरामद की।

पढ़ें: रायबरेली: नहर की पटरी कटने से सैकड़ों बीघा फसल पानी में डूबी, किसानों में दिखा आक्रोश

उन्होंने कहा कि काले धंधे में अधिकारियों की भूमिका भी संदिग्ध मानते हुए वह आपूर्ति विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच कराएंगे तथा दोषी पाए जाने पर मुकदमा पंजीकृत कर जेल भिजवाएंगे। साथ ही राइस मिल मालिकों पर गैंगस्टर की कार्रवाई भी की जाएगी।

रायबरेली: मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, भीषण सर्दी के साथ घना कोहरा होने की संभावना

उत्तर की हवा का पूरा दबाव मैदानी भागों पर बन रहा है। इससे मैदानी भागों में उत्तराखंड से आने वाली बर्फीली हवा से कड़ाके की सर्दी पड़ने लगी है। वहीं पश्चिमी विक्षोभ भी बन रहा है जिससे भीषण सर्दी पड़ रही है। 25 दिसंबर के बाद कोहरा के साथ भीषण ठंडी पड़ने की संभावना जताई जा रही है। शुक्रवार को जिले में कोहरा पड़ने के साथ गलन रही। बताते हैं कि उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश से आने वाली बर्फीली हवा धीरे-धीरे मैदानी भागों में आने लगी है। इस कारण सुबह कोहरा पड़ रहा है और रात में तापमान नीचे गिर रहा है। अधिकतम तापमान 18 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 5 डिग्री रहा। और अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें….