फर्रुखाबाद में आरएसएस ने निकाली भारत माता की शोभा यात्रा

फर्रुखाबाद। आजादी के 75वें अमृत महोत्सव पर उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने 150 मीटर लम्बे तिरंगे झण्डे के साथ भारत माता की शोभायात्रा निकाली। नगर प्रमुख अनिल प्रताप सिंह के नेतृत्व में आज शहर के मुख्य मार्ग से निकाली गयी शोभा यात्रा में कई विद्यालयों के करीब 300 छात्र-छात्राएं …
फर्रुखाबाद। आजादी के 75वें अमृत महोत्सव पर उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने 150 मीटर लम्बे तिरंगे झण्डे के साथ भारत माता की शोभायात्रा निकाली। नगर प्रमुख अनिल प्रताप सिंह के नेतृत्व में आज शहर के मुख्य मार्ग से निकाली गयी शोभा यात्रा में कई विद्यालयों के करीब 300 छात्र-छात्राएं और कुछ संगठनों के युवक शामिल रहे।
कार्यक्रम में 150 मीटर लम्बा तिरंगा झण्डा सड़क के दोनों ओर प्रत्येक मीटर पर छात्र-छात्राएं हाथों में पकड़ कर वंदे मातरम्, भारत माता की जय का उद्घोष करते हुये शहर के टाउनहाल से मुख्य मार्ग तिकोना, चौक, घुमना, लालदरवाजा होते हुये स्वराज कुटीर पहुंचे।
पढ़ें: अति पिछड़ों की भागीदारी से खदेड़ा होबे : ओम प्रकाश राजभर
यहां गाजे बाजे के साथ निकली अमृत महोत्सव यात्रा में सरस्वती शिशु मंदिर में पढ़ने वाली बालिका प्रिया को दो घोड़ों वाले भव्य रथ पर भारत माता के स्वरूप में शोभायमान थी। शहर में जगह-जगह पर दुकानदारों ने रथ को रोककर भारत माता स्वरूप की आरती उतारी और पुष्प वर्षा की।
लखनऊ: बीमार अहमद हसन का अस्पताल जाकर सीएम योगी ने लिया हालचाल
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष और बीमार चल रहे वरिष्ठ सपा नेता अहमद हसन के स्वास्थ की अस्पताल जाकर जानकारी ली। हृदय रोग से पीड़ित हसन, यहां स्थित लारी कार्डियालॉजी अस्पताल में भर्ती हैं। मुख्यमंत्री योगी ने देर शाम अस्पताल जाकर हसन से मुलाकात कर सेहत की जानकारी ली। इस दौरान उनके साथ जलशक्ति मंत्री डा महेन्द्र सिंह भी मौजूद थे। गौरतलब है कि अहमद हसन विधानसभा का बुधवार को शीतकालीन सत्र शुरु होने पर विधान परिषद में ही बीमार हो गये थे। और अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें…