लखनऊ: कांग्रेस की चुनावी रणनीति पर प्रियंका गांधी ने बुलाई बैठक…

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने लखनऊ में पार्टी के प्रदेश नेताओं की सोमवार को बैठक आहूत की। सूत्रों के अनुसार वाड्रा के यहां स्थित आवास पर चल रही बैठक में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू , पूर्व प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री, …
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने लखनऊ में पार्टी के प्रदेश नेताओं की सोमवार को बैठक आहूत की। सूत्रों के अनुसार वाड्रा के यहां स्थित आवास पर चल रही बैठक में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू , पूर्व प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री, मीडिया प्रभारी नसीमुद्दीन सिद्दिकी और विधायक आराधना मिश्रा सहित अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद हैं।
इसमें आगामी चुनाव के लिये पार्टी के घोषणा पत्र और टिकटों के बंटवारे सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की जा रही है। उल्लेखनीय है कि वाड्रा उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की प्रभारी भी हैं।
लखनऊ: दर्जा प्राप्त पूर्व राज्यमंत्री और पूर्व आईपीएस सहित अन्य दलों के नेता भाजपा में शामिल
उत्तर प्रदेश में दर्जा प्राप्त पूर्व राज्यमंत्री किरण आरसी जाटव, भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के सेवानिवृत्त अधिकारी मनोज झा और मशहूर कवि सौरभ सुमन सहित विभिन्न दलों के नेताओं ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण कर ली। प्रदेश भाजपा की ज्वाइनिंग कमेटी के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी की उपस्थिति में ये नेता भाजपा में शामिल हुये। इस मौके पर लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि बड़े पैमाने पर लोग भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं।
पढ़ें: पीएम मोदी की रैली के लिए गईं बसें, अयोध्या डिपो हुआ खाली
पूर्व अधिकारियों सहित समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिष्ठित लोगों के पार्टी में शामिल होने से भाजपा को मजबूती मिलेगी। भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के पूर्व प्रत्याशी अभिराम दारा सिंह, कांग्रेस के रामदास बहेलिया, सिधौली से सपा के ब्लॉक प्रमुख राम बक्श रावत, आगरा से महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव शबाना खंडेलवाल, कांग्रेस के राजेश सिंह और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की मनीषा सिंह सहित अन्य लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।