सपा सरकार में ही बना था प्रदेश का सबसे बड़ा चहलारी पुल: श्यामजी शुक्ला

सीतापुर। समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक महेन्द्र सिंह झीन बाबू ने बुधवार को ग्राम बांकुड़नपुरवा में जन मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया। यह आयोजन धर्म पाल भारती की ओर से कराया गया था। युवजन सभा के प्रदेश सचिव श्यामजी शुक्ला ने बताया कि समाजवादी पार्टी की सरकार में हुए कार्यों को भाजपा के लोग उदघाटन …
सीतापुर। समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक महेन्द्र सिंह झीन बाबू ने बुधवार को ग्राम बांकुड़नपुरवा में जन मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया। यह आयोजन धर्म पाल भारती की ओर से कराया गया था। युवजन सभा के प्रदेश सचिव श्यामजी शुक्ला ने बताया कि समाजवादी पार्टी की सरकार में हुए कार्यों को भाजपा के लोग उदघाटन कर रहे हैं। समाजवादी सरकार में प्रदेश का सबसे बड़ा पुल चहलारी घाट पर बना है। बाढ़ को रोकने के लिए बांध बनाये गये। सड़के बनाने का काम सपा सरकार में हुआ।
इसके अलावा भाजपा सरकार उन कार्यों को अपना कहकर प्रचार कर रही है। मंहगाई की मार पूरा प्रदेश झेल रहा है। पूरे पांच साल में सेवता विधानसभा के अन्दर पांच किलो मीटर की कोई एक सड़क नहीं बनाई गयी है। मंच का संचालन कर आशीष दिक्षित ने भाजपा पर तंज कसते हुये कहा भाजपा लोगों मे फूट पैदा कर रही है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महेन्द्र कुमार सिंह झीन बाबू ने कहा कि सपा की सरकार में सभी का सम्मान होता था।
पढ़ें: माफिया अब बेल पर नहीं जेल में रहना करते हैं पसंद: बृजेश पाठक
आज पार्टी देखकर सम्मान हो रहा है। काम ग्राम सभा से हो रहा है और पत्थर विधायक का लग रहा है। ग्राम पंचायतों में काम प्रधान को करना चाहिए, लेकिन कार्य विधायक की ओर से कराया जा रहा है, जो उनके साथ में नहीं है वो चाहे प्रधान हो, चाहे कोटेदार हो, उनकी जांच कराई जा रही है। साथ ही लोगों पर सरकारी दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने बसपा, भाजपा छोड़कर आये करीब पचास लोगों को धन्यवाद दिया और माला पहनाकर सम्मानित किया।
अधिक संख्या बसपा छोडने वालों की रही। मुख्य आयोजक धर्मपाल भारती, जगदीश, माता प्रसाद, देशराज, विरेन्द्र कुमार, विजय कुमार, रघुराज, बंसल कुमार, रामखेलावन जायसवाल, जोगरु, सतीश, दिलेराम जायसवाल, राजेश, गोपी, पैकरमा दीन, राम चन्द्र जायसवाल, देवेंद्र कुमार आदि लोगो ने सपा ज्वॉइन किया। इस मौके पर युवजन सभा विधानसभा अध्यक्ष सरवन निर्मल, विधान सभा अध्यक्ष सीताराम यादव, विधानसभा सचिव प्रदीप सिंह, अल्पसंख्यक सभा विधानसभा अध्यक्ष नसीम कादरी, रूपा सि़ह, पूर्व प्रधान अंग्रेज सिंह, राजू सिंह, राजबहादुर सिंह आदि हजारों लोग मौजूद रहे।