लखनऊ: हाई कोर्ट की सुरक्षा में तैनात दीवान पर जानलेवा हमला, जानें वजह?

लखनऊ। उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ की सुरक्षा में तैनात पुलिस के दीवान पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। जिसमें दीवान गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल दीवान को इलाज के लिए लोकबंधु अस्पताल में भर्ती किया गया है। साथ ही पुलिस ने हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच …
लखनऊ। उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ की सुरक्षा में तैनात पुलिस के दीवान पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। जिसमें दीवान गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल दीवान को इलाज के लिए लोकबंधु अस्पताल में भर्ती किया गया है। साथ ही पुलिस ने हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक थाना आशियाना क्षेत्र में सेक्टर एम में रहने वाले श्यामसिंह यादव पुलिस में दीवान के पद पर तैनात हैं। इस वक्त उनकी तैनाती लखनऊ हाईकोर्ट की सुरक्षा में है।
गुरुवार को वे एमएन पुलिया पर कुछ सामान खरीदने गए थे, जहां एक लोडर पर सवार तीन अज्ञात लोगों से साइड लेने को लेकर उनका विवाद हो गया। लोडर पर सवार लोगों ने उन्हें बुरी तरह मारा-पीटा जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। श्यामसिंह की पत्नी सुषमा ने आशियाना थाने में इस घटना की तहरीर देते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। श्याम सिंह को बेहोशी की हालत में लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना प्रभारी धीरज कुमार शुक्ल ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास की प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।