अयोध्या दीपोत्सव 2021: 12 लाख दीये से जगमग हुई राम की नगरी

अयोध्या। राम की नगरी अयोध्या में दीपोत्सव कार्यक्रम चल रहा है। आज 12 लाख दीयों से राम की नगरी सजाई जा रही है, जो कि वर्ल्ड रिकॉर्ड है। जिसमें से 9 लाख दीये राम की पैड़ी पर पर लगाई जा रही है। इस दीपोत्सव 9 लाख से अधिक दीयों से जमीन जगमगा उठी है, आसमान …
अयोध्या। राम की नगरी अयोध्या में दीपोत्सव कार्यक्रम चल रहा है। आज 12 लाख दीयों से राम की नगरी सजाई जा रही है, जो कि वर्ल्ड रिकॉर्ड है। जिसमें से 9 लाख दीये राम की पैड़ी पर पर लगाई जा रही है।
इस दीपोत्सव 9 लाख से अधिक दीयों से जमीन जगमगा उठी है, आसमान रोशन हुआ है। दीपोत्सव के इस नए विश्व रिकॉर्ड के लिए समस्त प्रदेशवासियों को बधाई।
जय श्रीराम ?#DeepotsavInAyodhya
— BJP Uttar Pradesh (@BJP4UP) November 3, 2021
सके अलावा अयोध्या के बाकी हिस्सों में 3 लाख दीपक जलाए जाएंगे। वहीं, दीयों की गिनती के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम भी इस बार पहुंची है.
यूपी डिप्टी सीएम ने अयोध्या में भगवान राम की शोभा यात्रा को रवाना किया। उधर, कार्यक्रम स्थल पर भगवान राम और माता जानकी हेलिकॉप्टर से पहुंचें।
LIVE: अयोध्या में भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम… #DeepotsavInAyodhya https://t.co/lByXeHxNoq
— BJP Uttar Pradesh (@BJP4UP) November 3, 2021
इस दौरान यूपी सीएम योगी ने उनका स्वागत किया। वहीं, कार्यक्रम में सीएम योगी ने राम और सीता की आरती कर भगवान का राजतिलक किया।
अयोध्या में आयोजित दीपोत्सव में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। #DeepotsavInAyodhya pic.twitter.com/UQLH6H8fEz
— BJP Uttar Pradesh (@BJP4UP) November 3, 2021
आज अयोध्या में 12 लाख दीए जलाए जाएंग। इसके अलावा गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम ने गिनती शुरू कर दी है। जानकारी अनुसार 12 लाख दीयों में राम की पैड़ी पर 9 लाख और अयोध्या के बाकी हिस्सों में 3 लाख दीपक जलाए जाएंगे।
उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में 661 करोड़ रुपये की 50 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। pic.twitter.com/7UxKYu7aqt
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 3, 2021
इसके अलावा सीएम योगी ने 661 करोड़ रुपए का लोकार्पण और शिलान्याश किया।