जानें धनतेरस पर क्या खरीदें, क्या नहीं, ये सस्ती सी चीज चमका देगी आपकी किस्मत

धनतेरस का त्योहार हिन्दू पंचांग के अनुसार कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन धनवंतरि, माता लक्ष्मी और कुबेर की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस दिन खरीदारी करने से धन समृद्धि में बढ़ोत्तरी होती है। इस वर्ष धनतेरस 2 नवंबर 2021, मंगलवार को मनाई जा रही है। …
धनतेरस का त्योहार हिन्दू पंचांग के अनुसार कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन धनवंतरि, माता लक्ष्मी और कुबेर की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस दिन खरीदारी करने से धन समृद्धि में बढ़ोत्तरी होती है। इस वर्ष धनतेरस 2 नवंबर 2021, मंगलवार को मनाई जा रही है। धनतेरस पर खरीदी हुई वस्तु सुख, समृद्धि धन-वैभव बढ़ा भी सकती है और कम भी। यह जरुर जान लें कि क्या खरीदें, क्या नहीं।
लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति
इस मिट्टी या पीतल की लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति विशेष फलदायी होती है। इनकी पूजा दीपावली वाले दिन करनी चाहिए। माना जाता है कि धनवंतरि देव को पीतल धातु पसंद है। इसी दिन मिट्टी के दीपक जरुर खरीदें और जलाएं भी। इस दिन कुमकुम खरीदकर मां लक्ष्मी के पैरों पर चढ़ाकर खुद व अपनों को लगाना शुभ फल देता है।
झाडू़ खरीदना बेहद शुभ
मत्सय पुराण के अनुसार झाडू़ को मां लक्ष्मी का स्वरुप माना जाता है। झाडू़ को सुख-समृद्धि को बढ़ाने वाला और दुष्ट शक्तियों को सर्वनाश करने वाला माना गया है। इस दिन झाडू़ खरीदने से घर में लक्ष्मी का स्थाई निवास माना जाता है।
कौड़ी, धनिया, गुड़
इस दिन कुमकुम खरीदकर मां लक्ष्मी के पैरों पर चढ़ाकर खुद व अपनों को लगाना शुभ फल देता है। वहीं खड़ा धनिया, गुड़ , कमलगट्टा, कौड़ी और पांच सुपारी खरीदकर मां लक्ष्मी को चढ़ाना चाहिए। पूजा के बाद धनिया को लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखना चाहिए।
यह न खरीदें
कांच
धनतेरस के शुभ अवसर पर शीशे या कांच की बनी चीजें बिल्कुल नहीं खरीदनी चाहिए। ज्योतिष के अनुसार शीशे या कांच का सीधा संबंध राहु से होता है। और यदि घर में राहु प्रवेश कर जाए तो इससे घर में गरीबी आती है। इसलिए आपको कांच की चीजें धनतेरस पर घर नहीं लानी चाहिए।
चीनीमिट्टी की वस्तुएं
धनतेरस के दिन चीनीमिट्टी या बोनचाइना से बनी कोई भी वस्तु नहीं खरीदनी चाहिए। धनतेरस के दिन चीनीमिट्टी से बनी वस्तुएं खरीदना भी अशुभ माना जाता है। बोनचाइना की चीजें लंबे समय तक सुरक्षित एवं स्थायी नहीं होती और यह घर में आने वाली बरकत में बाधा डालती हैं।
एल्युमिनियम और स्टील
धनतेरस के दिन वस्तुओं को खरीदते वक्त इस बात का विशेष ध्यान रखें कि कहीं वे एल्युमिनियम या स्टील की वस्तुएं तो नहीं हैं। मान्यता है कि स्टील या एल्युमिनियम के बने बर्तन या अन्य कोई सामान खरीदने से घर की लक्ष्मी रूठ जाती हैं, और घर में दरिद्रता का वास होता है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार एल्युमिनियम पर राहु का प्रभाव होता है, इसलिए इसे दुर्भाग्य का सूचक माना जाता है।
लोहा न खरीदें
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार लोहा शनि का कारक माना गया है। ऐसे में इस शुभ दिन लोहे की वस्तुएं घर लाना शुभ नहीं माना जाता। ऐसी मान्यता है कि धनतेरस के दिन लोहे से बनी कोई भी वस्तु यदि आप घर लाते हैं तो घर में दुर्भाग्य का प्रवेश हो जाता है।
प्लास्टिक
ज्योतिषविदों के अनुसार प्लास्टिक धन को अस्थायी बनाती है। इसलिए धनतेरस के दिन प्लास्टिक की वस्तुएं खरीदना अशुभ माना जाता है। यदि आप धनतेरस के दिन घर में कोई भी प्लास्टिक की वस्तु लेकर आएंगे तो इससे धन के स्थायित्व और बरकत में कमी आती है।
यह भी पढ़े-