पीलीभीत: भाजपा विधायक आपदाग्रस्त क्षेत्र में पुहंचे कहा- घर गिरने वाले पीड़ितों को दिलाएंगे मुआवजा

पीलीभीत: भाजपा विधायक आपदाग्रस्त क्षेत्र में पुहंचे कहा- घर गिरने वाले पीड़ितों को दिलाएंगे मुआवजा

पूरनपुर, अमृत विचार। भाजपा विधायक बाबूराम पासवान बाढ़ आने के तीन दिन बाद आपदाग्रस्त इलाकों में पहुंचे। यहां प्रशासन की ओर से पीड़ितों को बिस्कुट बांटे गए। इसमें विधायक और उनके पुत्र भी अपनी टीम के साथ शामिल हो गए। वह भी महिलाओं और बच्चों को प्रशासन के द्वारा दिए गए बिस्कुट बांटते नजर आए। …

पूरनपुर, अमृत विचार। भाजपा विधायक बाबूराम पासवान बाढ़ आने के तीन दिन बाद आपदाग्रस्त इलाकों में पहुंचे। यहां प्रशासन की ओर से पीड़ितों को बिस्कुट बांटे गए। इसमें विधायक और उनके पुत्र भी अपनी टीम के साथ शामिल हो गए। वह भी महिलाओं और बच्चों को प्रशासन के द्वारा दिए गए बिस्कुट बांटते नजर आए।

इस दौरान विधायक ने कहा कि बाढ़ में घर ढहने वाले पीड़ितों को वह सरकार से मुआवजा दिलाएंगे। विधायक ने एसडीएम, तहसीलदार और राजस्व टीम के साथ बाढ़ ग्रस्त गांवों में जाकर सर्वे कार्य भी शुरू कराया। विधायक रमनगरा क्षेत्र में भी गए। कलीनगर एसडीएम, तहसीलदार ,बीडीओ और राजस्व टीम भी उनके साथ थी।

राजस्व टीम ने यहां फसल नुकसान का सर्वे भी किया। प्रधानों और अन्य लोगों के साथ मिलकर मुआवजे की सूची तैयार कराईं। प्रशासन के बिस्कुट वितरण में विधायक पुत्र ऋतुराज पासवान, राज पासवान,रामनिवास,बलवंत आदि मौजूद थे।

सांसद के दौरे से विधायक ने बनाई दूरी
एक समय सांसद वरुण गांधी के खास समझे जाने वाले पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान अक्सर उनके जनपदीय भ्रमण पर साथ नजर आते थे। हाल ही में वरुण गांधी किसानों को समर्थन देकर चर्चा में आए थे। वह इस मुद्दे पर सीएम को कई चिट्ठी लिखकर ट्वीट भी कर चुके हैं। इससे भाजपा सरकार असहज हो गई थी। सांसद वरुण गांधी भी बाढ़ग्रस्त इलाकों में दो दिवसीय जनपद भ्रमण पर हैं। मगर, इस बार विधायक बाबूराम पासवान सांसद के दौरे में नजर नहीं आए।

सूत्रों के अनुसार विधानसभा चुनाव में कम समय देखते हुए मौके की नजाकत भांपकर विधायक ने सांसद के दौरे से किनारा कर लिया। इस मामले में विधायक से भी बात करने की कोशिश की गई, लेकिन उनका मोबाइल नंबर स्विच ऑफ था। इसके चलते उनसे बात नहीं हो सकी।