प्रधानमंत्री का संबोधन: PM बोले- 100 करोड़ वैक्सीनेशन का कठिन और असाधारण लक्ष्य प्राप्त करने में 130 करोड़ देशवासियों की शक्ति, यह एक नए भारत की तस्वीर है

प्रधानमंत्री का संबोधन: PM बोले- 100 करोड़ वैक्सीनेशन का कठिन और असाधारण लक्ष्य प्राप्त करने में 130 करोड़ देशवासियों की शक्ति, यह एक नए भारत की तस्वीर है

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देश को संबोधित किया। कोरोनाकाल के 19 महीने में 10वीं बार संबोधित करते हुए कहा कि  ‘जयो में सब्य आहतम…इसे भारत के संदर्भ में देखें तो हमारे देश ने एक तरफ कर्तव्य का पालन किया तो उसे बड़ी सफलता भी मिली। कल भारत ने 100 करोड़ वैक्सीन …

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देश को संबोधित किया। कोरोनाकाल के 19 महीने में 10वीं बार संबोधित करते हुए कहा कि  ‘जयो में सब्य आहतम…इसे भारत के संदर्भ में देखें तो हमारे देश ने एक तरफ कर्तव्य का पालन किया तो उसे बड़ी सफलता भी मिली। कल भारत ने 100 करोड़ वैक्सीन डोज का कठिन लेकिन असाधरण लक्ष्य प्राप्त किया है। इसके पीछे 130 करोड़ देसवासियों की शक्ति लगी है। यह हर देशवासी की सफलता है। यह केवल एक आंकड़ा नहीं है। यह देश के सामर्थ्य का प्रतिबिंब है। यह उस नए भारत की तस्वीर है जो कठिन लक्ष्य हासिल करना चाहता है। जो अपने संकल्प की सिद्धि के लिए परिश्रम की पराकाष्ठा करता है।’ मोदी ने 20 मिनट के संबोधन में बातें कही।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत के प्रयास की सराहना कर रहा है लेकिन एक बात छूट जाती है कि दुनिया के लिए वैक्सीन खोजना और दुनिया की मदद करना। इसमें विदेश की महारत है। हम इनकी बनाई वैक्सीन ही इस्तेमाल करते रहे। जब भारत में सदी की सबसे बड़ी महामारी आई तो सवाल उठा कि क्या भारत इससे लड़ पाएगा। वैक्सीन खरीदने का पैसा कहां से आएगा। क्या भारत इतने लोगों को टीके लगा पाएगा। भांति-भांति के सवाल थे, लेकिन आज यह 100 करोड़ वैक्सीन डोज सबके जवाब दे रहा है। भारत ने यह 100 करोड़ वैक्सीन डोज लगाई है और वह भी मुफ्त।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि गांव, शहर, सुदूर देश का एक ही मंत्र रहा कि वैक्सीन भेदभाव नहीं करती तो वैक्सीनेशन में भी भेदभाव नहीं हो सकता। कोई कितना भी बड़ा हो, कितना धनी हो उसे वैक्सीन सामान्य नागरिकों की तरह की लगेगी। उन्होंने कहा कि यह भी कहा जा रहा था कि यहां लोग टीका लगवाने आएंगे ही नहीं। दुनिया के कई देशो में यह बड़ी चुनौती बन गई है, लेकिन भारत ने 100 करोड़ वैक्सीन डोज लगाकर सबको निरुत्तर कर दिया है। हमने ताली-थाली बजाई तब कुछ लोगों ने कहा था कि क्या इससे बीमारी भाग जाएगी, लेकिन उससे एकजुटता की ताकत दिखी। उसी शक्ति ने इस देश को आज 100 करोड़ तक पहुंचाया है।

मोदी ने कहा कि भारत का पूरा वैक्सीनेशन प्रोग्राम वैज्ञानिक आधार पर जन्मा है और पनपा है और वैज्ञानिक आधार पर चारों दिशा में पहुंचा है। हमारा पूरा वैक्सीनेशन प्रोग्राम साइंस बाउंड और सांइस बेस्ड रहा है। इस अभियान में हर जगह सांइस और सांइटिफिक एप्रोच शामिल रही है। चुनौती भी थी कि इतनी बड़ी आबादी, इतने दूर दराज के इलाकों में समय से वैक्सीन पहुंचाया जाए, देश ने वैज्ञानिक तरीकों से इसके समाधान तलाशे। किस इलाके में कब और कितनी वैक्सीन पहुंचनी चाहिए इसके लिए भी वैज्ञानिक फॉर्मूले का उपयोग हुआ।

देश-विदेश की तमाम एजेंसी भारत की अर्थव्यवस्था को लेकिर बहुत सकारात्मक हैं। भारत में युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ रहे हैं। रिकॉर्ड स्टार्टअप यूनिकॉर्न बन रहे हैं। हाउसिंग सेक्टर में भी नई ऊर्जा दिख रही है। पिछले दिनों किए गए रिफॉर्म भारत की अर्थव्यस्था को और तेजी से बढ़ाने में सहयोग करेंगे। मोदी ने कहा कि आज रिकॉर्ड लेवल पर अनाज की खरीद हो रही है। किसानों के खाते में सीधे पैसे जा रहे हैं। खेल जगत हो, एंटरटेनमेंट हो सब जगह सकारात्मक गतिविधियां तेज हो रही हैं। आने वाला त्योहारों का सीजन इसे और गति और शक्ति देगा।

पीएम ने कहा कि आज हर देशवासी यह अनुभग कर रहा है कि मेड इन इंडिया की ताकत बड़ी है। आज मैं फिर यह बात कहना चाहूंगा कि हर छोटी से छोटी चीज जिसे बनाने में भारतीय का पसीना लगा हो उसे खरीना चाहिए। वोकल फॉर लेाकल यह हमें व्यवहार में लाना ही होगा। मुझे विश्वास है कि सबके प्रयास से हम यह करके दिखाएंगे। पिछली दिवाली में हर मस्तिष्क में तनाव था, लेकिन इस बार वैक्सीन के कारण विश्वास है।

मोदी बोले कि दिवाली के दौरान बिक्री की एक तरफ और बाकी साल की बिक्री एक तरफ होती है। त्योहारों के समय बिक्री एकदम बढ़ जाती है। हमारे रेहड़ी पटरी वाले भाइयों के लिए आशा की एक किरण बनकर आई है। हमारी ये सफलता हमें एक आत्मविश्वास देती है। बड़े लक्ष्य और हासिल करना देश का नागरिक जानता है, लेकिन हमें सजग सावधान रहना होगा। लापरवाह नहीं होना है।

पीएम ने आखिर में कहा कि कवच कितना भी बड़ा और सुरक्षित हो जब तक युद्ध चल रहा हो हथियार नहीं डालना चाहिए। हमें त्योहार सतर्कता से ही मनाना है। कहीं भी जाएं तो मास्क लगाकर जाना है। जैसे हमें जूते पहनकर ही बाहर जाने की आदत लग गई है। वैसे ही मास्क लगाकर जाना है। जिन्हें अभी वैक्सीन नहीं लग गई है वे दूसरों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करें। मुझे विश्वास है कि इससे हम बहुत जल्द कोरोना को हरा पाएंगे। बहुत-बहुत धन्यवाद।

यह भी पढ़े-

भाजपा कार्यकर्ता के घर जाने पर संयुक्त किसान मोर्चा ने योगेन्द्र यादव को निलंबित किया

ताजा समाचार

कानपुर के नानाराव घाट में दो दोस्त नहाने के दौरान डूबे...एक का मिला शव; गोताखोर एक की कर रहे तलाश
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के इलाहाबाद स्थानांतरण की सिफारिश
अलीगढ़: क्रिकेट मैच के दौरान विवाद के बाद हिंसक झड़प, महिलाओं समेत आठ लोग घायल
शाहजहांपुर: बरेली मोड़ से राजघाट तिराहा तक चलेगा 156 चिन्हित ई-रिक्शा, गैर-चिन्हित पर होगी कार्रवाई
बहराइच: नगर पंचायत अध्यक्ष और हिस्ट्रीशीटर पति के विरुद्ध सभासदों ने दिया धरना, डीएम और एसपी से की गिरफ्ताती की मांग, लगाया यह आरोप
शाहजहांपुर में बकाया बिल जमा न करने पर 65 कनेक्शन काटे, छोटे बकायेदारों को दी चेतावनी