बरेली: वर्तमान की चुनौतियों में संघ के विस्तार पर दिया जोर

बरेली: वर्तमान की चुनौतियों में संघ के विस्तार पर दिया जोर

बरेली, अमृत विचार। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने शुक्रवार को अपना 96वां स्थापना दिवस मनाया। बरेली महानगर के सभी 12 नगरों में विजयदशमी उत्सव पूर्ण गणवेश में मनाया गया। संघ वर्ष में 6 उत्सव मनाता है। उसमें से एक विशेष उत्सव विजयदशमी उत्सव भी शामिल है। 1925 में आज ही के दिन डॉक्टर केशव राव बलिराम …

बरेली, अमृत विचार। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने शुक्रवार को अपना 96वां स्थापना दिवस मनाया। बरेली महानगर के सभी 12 नगरों में विजयदशमी उत्सव पूर्ण गणवेश में मनाया गया। संघ वर्ष में 6 उत्सव मनाता है। उसमें से एक विशेष उत्सव विजयदशमी उत्सव भी शामिल है। 1925 में आज ही के दिन डॉक्टर केशव राव बलिराम हेडगेवार ने एक ऐसे संगठन की कल्पना की थी, जो समाज को संगठित कर सके। हिंदुओं में चैतन्यता का जागरण हो। इसलिए इस दिन का विशेष महत्व है।

बरेली महानगर के सभी नगरों में शस्त्र पूजन हुआ। इसके बाद सभी स्थानों पर विभाग एवं महानगर के वरिष्ठ स्वयंसेवकों एवं प्रचारकों द्वारा बौद्धिक दिया। संघ की स्थापना विजयदशमी उत्सव का महत्त और समाज की चुनौतियों को ध्यान में रखकर सभी स्वयंसेवकों से सजगता, अनुशासन और सतत रूप से प्रयासरत रहने का आह्वान भी किया गया। बिना भ्रमित हुए प्रतिदिन मां भारती को परम वैभव तक ले जाने के समय तक प्रयासरत रहने का संकल्प कराया गया। महानगर के हरिनगर में पश्चिमी उत्तर प्रदेश एवं उत्तरांचल के क्षेत्र प्रचारक महेंद्र उपस्थित रहे।

उन्होंने अपने उद्बोधन में संघ की स्थापना एवं संघ में शाखा का महत्व, शाखा के द्वारा निर्मित स्वयंसेवक का समाज में महत्व और वर्तमान की चुनौतियों में संघ के विस्तार पर जोर दिया। उन्होंने आजादी के अमृत महोत्सव के साथ संपूर्ण समाज गर्व की अनुभूति करें और विभाजन की उस पीड़ा को मन में रखते हुए भविष्य में किसी भी ऐसे प्रयास को रोकने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विभाग संघचालक अतुल खंडेलवाल, प्रांत सह कार्यवाह राजपाल भी उपस्थित रहे।

ताजा समाचार

कासगंज : कन्या प्राथमिक विद्यालय में बासी रोटी देने से भड़की राज्य महिला आयोग की सदस्य
Saharanpur News: सहारनपुर सांगाठेड़ा हत्याकांड: 3 बच्चों की मौत के बाद BJP नेता की पत्नी नेहा की मौत
Kanpur: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से फर्नीचर कारीगर की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Bareilly News : बरेली में इन आठ कातिल पत्नियों ने बॉयफ्रेंड के चक्कर में पतियों को उतारा मौत के घाट
उन्नाव में डॉक्टरों ने ऑपरेशन के दौरान पेट में छोड़ दी स्पंज, प्रसूता की हुई मौत, परिजनों ने किया प्रदर्शन, जानिए पूरा मामला
Ballia News | बलिया में फोटोग्राफर चंदन हत्या का खुलासा.. प्रेमिका के भाई ने क्यों मारा? दो Arrest