लखनऊ: महिला ने फल विक्रेता को मारा चाकू, पुलिस ने किया गिरफ्तार

लखनऊ। गाजीपुर थाना में एचएएल के पास सब्जी मंडी में फल विक्रेता सत्यराम से क्षेत्र में रहने वाली सीमा मंगलवार रात छह केले लेने पहुंची। केले के कीमत को लेकर वह मोलभाव करने लगी। दोनों के बीच नोकझोंक के बाद विवाद हो गया। विवाद के दौरान सीमा ने फल काटने वाली चाकू से उस पर …
लखनऊ। गाजीपुर थाना में एचएएल के पास सब्जी मंडी में फल विक्रेता सत्यराम से क्षेत्र में रहने वाली सीमा मंगलवार रात छह केले लेने पहुंची। केले के कीमत को लेकर वह मोलभाव करने लगी। दोनों के बीच नोकझोंक के बाद विवाद हो गया। विवाद के दौरान सीमा ने फल काटने वाली चाकू से उस पर प्रहार कर दिया। हाथ में चाकू लगने से फल विक्रेता गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन उसे लोहिया अस्पताल ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।
सत्यराम ने हाथ से चाकू का प्रहार रोकने की कोशिश की। इस पर सत्यराम के हाथ में चाकू लग गया। सत्यराम खून से लथपथ हो गया। स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीमा को हिरासत में ले लिया। वहीं, सत्यराम को अस्पताल ले गई।
इंस्पेक्टर ने बताया कि सीमा को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं, सीमा ने फल विक्रेता पर अभद्रता का आरोप लगाया है। मामले की जांच की जा रही है।