लखीमपुर कांड: कुशीनगर में सपाइयों ने तहसील परिसरों में दिया धरना, SDM को सौंपा ज्ञापन

लखीमपुर कांड: कुशीनगर में सपाइयों ने तहसील परिसरों में दिया धरना, SDM को सौंपा ज्ञापन

कुशीनगर। लखीमपुर-खीरी कांड के विरोध में जिला मुख्यालय में सपाइयों ने  पडरौना नगर से पूर्व सांसद बालेश्वर यादव , एमएलसी रामअवध यादव एवं सपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में पैदल कलेक्ट्रेट परिसर पहुंच कर धरना प्रदर्शन किया गया। इसी क्रम में सेवरही में पूर्व विधायक नन्द किशोर मिश्र, कप्तानगंज तहसील में पूर्व विधायक पूर्ण मासी देहात, …

कुशीनगर। लखीमपुर-खीरी कांड के विरोध में जिला मुख्यालय में सपाइयों ने  पडरौना नगर से पूर्व सांसद बालेश्वर यादव , एमएलसी रामअवध यादव एवं सपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में पैदल कलेक्ट्रेट परिसर पहुंच कर धरना प्रदर्शन किया गया। इसी क्रम में सेवरही में पूर्व विधायक नन्द किशोर मिश्र, कप्तानगंज तहसील में पूर्व विधायक पूर्ण मासी देहात, पूर्व विधायक शम्भु चौधरी के नेतृत्व में सपाइयों ने प्रर्दशन किया गया।

इसी क्रम में हाटा में पूर्व राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह के अगुवाई में सैकड़ों सपाइयों ने तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन कर एसडीएम पूर्ण बोरा को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।

सोमवार को लखीमपुर-खीरी घटना को लेकर पूर्व राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह ने कहा कि घटना में किसानों की हत्या लोकतंत्र का हनन है। घटना के दोषी गृह राज्य मंत्री और उनके पुत्र और शामिल लोगों पर तुरंत हत्या का मामला दर्ज किया जाए। साथ ही केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी व उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को तुरंत बर्खास्त किया जाए। साथ ही शहीद किसानों को दो-दो करोड़ रुपए आर्थिक मदद देकर सरकार मदद करें।

धरने को पूर्व सपा महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष उर्मिला द्विवेदी,  विधानसभा अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव, पूर्व प्रमुख सचिन्द्र यादव,राम परसन सिंह,राजनेत कश्यप,अजय यादव ने भी संबोधित किया। वहीं धरना प्रदर्शन को लेकर प्रशासन एलर्ट रहा। तहसील परिसर में प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह, अहिरौली एस ओ सहित भारी पुलिस बल तैनात रहा।