बाराबंकी: सपाइयों ने दिया धरना, मुख्यमंत्री से मांगा इस्तीफा

बाराबंकी: सपाइयों ने दिया धरना, मुख्यमंत्री से मांगा इस्तीफा

बाराबंकी। लखीमपुर कांड को लेकर सोमवार को सपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री पुत्र रितेश कुमार सिंह उर्फ रिंकू भैया की अगुवाई में तहसील मुख्यालय पर धरना देकर मुख्यमंत्री के इस्तीफा दिए जाने की मांग की। सपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा को किसानों की हत्यारी सरकार की उपमा देते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा इस्तीफा दिए जाने …

बाराबंकी। लखीमपुर कांड को लेकर सोमवार को सपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री पुत्र रितेश कुमार सिंह उर्फ रिंकू भैया की अगुवाई में तहसील मुख्यालय पर धरना देकर मुख्यमंत्री के इस्तीफा दिए जाने की मांग की।

सपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा को किसानों की हत्यारी सरकार की उपमा देते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा इस्तीफा दिए जाने की मांग करते हुए कहा कि यह सरकार किसानों जवानों और व्यापारियों की विरोधी है। कहीं व्यापारी को पुलिस वाले मार देते हैं तो कहीं किसानों पर कार चढ़ा दी जाती है। यह सरकार युवाओं को नौकरी तो दे नहीं पा रही है बल्कि उन्हें लाठियों से मारकर भगाया जा रहा है। ऐसी निकम्मी सरकार को तत्काल हटाया जाना चाहिए।

किसान नेता हाउस अरेस्ट भारतीय किसान यूनियन के वरिष्ठ नेता राम सुरेश तिवारी को लखीमपुर की घटना को देखते हुए रात में ही उन्हीं के घर पर हाउस अरेस्ट कर दिया गया। राम सुरेश तिवारी ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ लखीमपुर जाने की योजना बना ही रहे थे कि पुलिस ने उनके घर पहुंच कर उन्हें   हाउस अरेस्ट कर दिया। उन्होंने लखीमपुर घटना को प्रदेश सरकार की तानाशाही करार देते हुए कहा कि इस सरकार में संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों द्वारा जब इस तरह के कृत्य किए जाएंगे तो आम कार्यकर्ता तो किसानों को गोली ही मार देगा। उन्होंने इस घटना को वीभत्स कृत्य करार देते हुए आरोपी गृह राज्य मंत्री को तत्काल बर्खास्त कर गिरफ्तार किए जाने के साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देने की सलाह दी है।