BJP प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने घर-घर जाकर किया जनसंपर्क, गिनाई सरकार की उपलब्धियां

गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बूथ स्तरीय घर-घर संपर्क अभियान के अंतर्गत महानगर के गीता नगर मंडल के शेखपुर बूथ संख्या 136, कालीबाड़ी मंदिर, गीता प्रेस रोड पर सरकार की उपलब्धियों को बताते हुए जनसंपर्क किया। इसके साथ ही सरकार के किए गए विकास कार्यों का पत्रक वितरित किया। …
गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बूथ स्तरीय घर-घर संपर्क अभियान के अंतर्गत महानगर के गीता नगर मंडल के शेखपुर बूथ संख्या 136, कालीबाड़ी मंदिर, गीता प्रेस रोड पर सरकार की उपलब्धियों को बताते हुए जनसंपर्क किया। इसके साथ ही सरकार के किए गए विकास कार्यों का पत्रक वितरित किया।
प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि 26 तारीख को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम “मन की बात” सुनने के बाद से आगामी 2 अक्टूबर तक महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर घर-घर संपर्क होगा। इसके अलावा 2 अक्टूबर को सभी बूथों पर मंडल इकाई की ओर से स्वच्छता अभियान होगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की सभी योजनाए गरीब तबकों को लाभान्वित कर रही है। प्रदेश में योगी सरकार एक ईमानदार नेतृत्व, परिश्रमी नेतृत्व, और गरीबों के कल्याण व गरीबों की सेवा के लिए समर्पित है। देश के ऐसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विश्व में अपना स्थान बनाते हैं। इसके अलावा विदेशों में भाजपा सरकार की सराहना होती है तो देश का भी सम्मान बढ़ता है और गांव गरीब किसान का भी सम्मान बढ़ता है।
उसी तरह राज्य के अंदर एक परिश्रमी नेतृत्व ईमानदार नेतृत्व जो समाज के सभी वर्गों की चिंता करती है, वन टांगिया जैसे समाज की चिंता करती है राजस्व ग्राम बनाना और सभी गरीबों को पक्का छत देना है। इसी तरह मोदी और योगी दोनों मिलकर देश व प्रदेश को खुशहाल बनाने के लिए व आतंकवाद व गुंडागर्दी से मुक्ति और राज्य अच्छा बने। साथ ही कहा कि हर क्षेत्रों में केंद्र व राज्य की जो योजनाएं हैं।
इसमें उत्तर प्रदेश नंबर वन पर है, जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय योजना, टीकाकरण, गरीबों के लिए अन्य वितरण, गरीबों को जान और जहान दोनों बसाने का काम मोदी और योगी की सरकार कर रही है। यहीं सब रिपोर्ट कार्ड सरकार ने जो कार्य किए उसे जनता के बीच में पहुंचाने के लिए घर-घर जनसंपर्क अभियान 26 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर तक बूथस्तरीय जनसंपर्क अभियान किया जा रहा है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, ग्रामीण विधायक विपिन सिंह सहित महानगर के सैकड़ों प्रमुख पदाधिकारी कार्यकर्ता घर-घर जनसंपर्क अभियान में मौजूद रहे।