यूपी: पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने थामा कांग्रेस का दामन, भाजपा को लेकर कही ये बात

लखनऊ। समाजवादी युवजन सभा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजय मीरा पांडेय गुरुवार को सैकड़ों सपा समर्थकों के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के समक्ष कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि देश वर्तमान समय मे बहुत खराब दौर से गुजर रहा है। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो …
लखनऊ। समाजवादी युवजन सभा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजय मीरा पांडेय गुरुवार को सैकड़ों सपा समर्थकों के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के समक्ष कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि देश वर्तमान समय मे बहुत खराब दौर से गुजर रहा है। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। भाजपा से लड़ने की हिम्मत सिर्फ कांग्रेस में है। कांग्रेस की विचारधारा व सोनिया गांधी, राहुल गांधी व प्रियंका गांधी वाड्रा का नेतृत्व ही देश को एक सूत्र में बांधे रखते हुए विकास के पथ पर बढ़ सकता है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने सदस्यता ग्रहण कराते हुए कहा कि कांग्रेस ऐतिहासिक आंदोलन की उपज है। उसके द्वारा स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर राष्ट्र के नवनिर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देकर सर्वांगीण विकास के द्वारा सशक्तीकरण किया है। कांग्रेस में शामिल होने वाले प्रमुख लोगों मे अकरम खान, मिंटू शर्मा, अंकित अग्रवाल, जितेश वाघवानी, संजय सक्सेना व अंजुल मिश्र थे। इस मौके पर शाहजहांपुर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पवन कुमार सिंह भी मौजूद थे।