Ind vs Eng: रोहित शर्मा का इंग्लैंड को जवाब, छक्का मार पूरा किया शतक

लंदन। रोहित शर्मा की 127 रन की शतकीय पारी के बाद भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ शनिवार काो यहां चौथे टेस्ट के तीसरे दिन स्टंप तक दूसरी पारी में तीन विकेट पर 270 रन बनाये। खराब रोशनी के कारण दिन का खेल जल्दी समाप्त करना पड़ा। भारत इस तरह 171 रन की बढ़त बना चुका …
लंदन। रोहित शर्मा की 127 रन की शतकीय पारी के बाद भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ शनिवार काो यहां चौथे टेस्ट के तीसरे दिन स्टंप तक दूसरी पारी में तीन विकेट पर 270 रन बनाये। खराब रोशनी के कारण दिन का खेल जल्दी समाप्त करना पड़ा। भारत इस तरह 171 रन की बढ़त बना चुका है। कप्तान विराट कोहली 22 और रविंद्र जडेजा 09 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। इंग्लैंड के लिये ओली रॉबिन्सन ने दो विकेट और जेम्स एंडरसन ने एक विकेट हासिल किया।
विदेशी जमीन पर पहले शतक के साथ रोहित के 3000 रन पूरे
भारतीय ओपनर रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार को अपना शतक पूरा करने के साथ ही टेस्ट क्रिकेट में अपने 3000 रन पूरे कर लिए। रोहित का विदेशी जमीन पर यह पहला शतक है। रोहित अपने 43वें टेस्ट में इस उपलब्धि पर पहुंचे हैं। इस मैच से पहले तक रोहित के 42 टेस्टों में 46.17 के औसत से 2909 रन थे।
रोहित ने ऑफ स्पिनर मोईन अली की गेंद पर छक्का मारकर अपना शतक पूरा किया। रोहित के 43 टेस्टों में 3023 रन हो गए हैं जिसमें आठ शतक और 14 अर्धशतक शामिल हैं। इससे पहले उनके सभी सात शतक भारतीय जमीन पर बने थे।