आज का राशिफल, 1 सितंबर, 2021

आज का राशिफल, 1 सितंबर, 2021

मेष राशि आज अपनी तीव्रबुद्धि का कुशल प्रयोग करेंगे। नौकरीपेशा जातकों का कार्यक्षेत्र में सम्मान बढ़ सकता है। किसी दूर के रिश्तेदार से फोन पर लम्बी बात होगी। दाम्पत्य जीवन में चल रही अनबन खत्म होने की सम्भावना है। वृष राशि आज के दिन आपको कुछ त्याग करना पड़ सकता है। ऐसे सभी लोगों से …

मेष राशि

आज अपनी तीव्रबुद्धि का कुशल प्रयोग करेंगे। नौकरीपेशा जातकों का कार्यक्षेत्र में सम्मान बढ़ सकता है। किसी दूर के रिश्तेदार से फोन पर लम्बी बात होगी। दाम्पत्य जीवन में चल रही अनबन खत्म होने की सम्भावना है।

वृष राशि

आज के दिन आपको कुछ त्याग करना पड़ सकता है। ऐसे सभी लोगों से दूरी बनाकर रखें जो आपकी चापलूसी करते हों। अपने विषय में गलत धारणा बनाने से बचें। व्यर्थ के खर्चों के कारण आपका बजट बिगड़ सकता है।

मिथुन राशि

आज आपकी विदेश यात्रा में आ रही बाधा दूर होगी। अव्यवहारिक विचारों के कारण उपहास हो सकता है। आपको स्वाभिमान की चिन्ता हो सकती है। प्रेम विवाह को लेकर घर में चर्चा करना चाहते हैं तो आज का दिन शुभ है।

कर्क राशि

आज कार्यक्षेत्र में आपकी उपेक्षा हो सकती है। क्रोध और चिड़चिड़ापन आपकी छवि को नकारात्मक बना सकता है। इसीलिये सोच-विचारकर ही आपको लोगों के सामने आज प्रतिक्रिया देनी चाहिये।

सिंह राशि

आज आप जिन कार्यों को प्राथमिकता क्रम में रखेंगे उसे अवश्य ही पूर्ण कर लेंगे। विद्यार्थी पढ़ाई में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। छोटी किन्तु आधारभूत समस्याओं का समाधान ढूंढने का प्रयास करेंगे। इसका सकारात्मक परिणाम आपको अवश्य मिलेगा।

कन्या राशि

आज अपनी कमजोरी पर नियन्त्रण पाने का प्रयास करेंगे। व्यापार में पार्टनरशिप को लेकर कुछ निर्णय कर सकते हैं। आपके काम की गति में अचानक तेजी आ सकती है। दिन थोड़ा थकाऊ लेकिन शुभ परिणाम प्रदायक होगा।

तुला राशि

आज सन्तान के विवाह की चिन्ता रहेगी। भविष्य को लेकर योजना बनाने के लिये दिन अनुकूल है। महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिये। कोई समस्या हो तो अपने बड़ों से उसे साझा करें। सरकारी कार्यों में रुकावटें आ सकती है।

वृश्चिक राशि

आज आपका मन कुछ अशान्त हो सकता है। आप जिनसे प्रेम और सम्मान की अपेक्षा रखते हैं वो आपको भाव नहीं देंगे। आज आप अपने काम पर ही ध्यान दें। दूसरों के मामलों में पड़ने से बचें। व्यवसायिक दृष्टिकोण से दिन बहुत सामान्य रहने वाला है।

धनु राशि

आज सहयोगियों के ऊपर ज्यादा निर्भर न हों। विरोधी आपके विरुद्ध षड्यन्त्र रच सकते हैं। आपकी वाणी और व्यवहार से मित्रजन काफी प्रसन्न रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों को सैलरी की चिन्ता हो सकती है। मशीनरी और उपकरणों से जुड़े व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा।

मकर राशि

आज आपको बच्चों के भविष्य की चिन्ता हो सकती है। भावुक होने के बजाय व्यवहारिक दृष्टिकोण अपनायें। विद्यार्थी पढ़ाई को लेकर कम गम्भीर रहेंगे। धार्मिक क्रियाकलापों से जुड़ने का प्रयास करें। इससे आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी।

कुंभ राशि

आज शरीर में थकावट रहेगी। आत्मविश्वास की कमी और अधिकता दोनों ही आज आपके लिये सही नहीं है। व्यर्थ की बहसबाजी से स्वयं को दूर रखें। लोग आपसे मदद की अपेक्षा रखेंगे। आज आपको सिर्फ अपने काम और परिवार की आवश्यकताओं पर ध्यान देना चाहिये।

मीन राशि

आज अपनी कार्यशैली में सुधार लाने का प्रयास कर सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेकर मन में कुछ कन्फ़्यूजन रहेगी। जीवनसाथी का अच्छा सहयोग मिलेगा। सम्पत्ति विवाद हल हो सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों का मान-सम्मान बढ़ेगा।