लखनऊ: पत्नी ने दूसरी शादी का किया विरोध तो पति ने उठाया ये खौफनाक कदम

लखनऊ: पत्नी ने दूसरी शादी का किया विरोध तो पति ने उठाया ये खौफनाक कदम

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज में एक युवक ने बीती रात अपनी पत्नी पर तेजाब फेंक दिया। इससे महिला गंभीर रूप से झुलस गई। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। उधर, पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। आरोपी घटना के बाद से फरार है। जांच में …

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज में एक युवक ने बीती रात अपनी पत्नी पर तेजाब फेंक दिया। इससे महिला गंभीर रूप से झुलस गई। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। उधर, पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। आरोपी घटना के बाद से फरार है। जांच में सामने आया है कि युवक दूसरी शादी करना चाहता था, जिसका उसकी पत्नी विरोध कर रही थी।
ठाकुरगंज में खिन्नी चौराहा के पास रहने वाले गोपी हलवाई ने 2009 में सामूहिक विवाह में दिल्ली की रहने वाले रेनू से शादी की थी। शादी के कुछ महीने बाद ही दोनों के बीच अनबन हो गई। पुलिस के मुताबिक गोपी अब दूसरी शादी करना चाहता है, जिसे लेकर अक्सर पति, पत्नी के बीच लड़ाई-झगड़े होते हैं। बुधवार रात भी इस बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ। आरोप है कि झगड़े के दौरान गोपी ने रेनू को पीटा और फिर तेजाब फेंक दिया। तेजाब से रेनू गंभीर रूप से झुलस गई। इसके बाद गोपी भाग निकला।

रेनू ने बताया कि उसके तीन बच्चे हैं। बच्चों की चीख पुकार सुनकर आस पड़ोस के लोग आ गए। उन्होंने अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में रेनू की हालात नाजुक बताई जा रही है। रेनू ने बताया कि उसका पति दूसरी शादी करना चाहता है। वह विरोध करती है की इस वजह से दोनों के बीच झगड़ा होता रहता है। थाना प्रभारी सुनील कुमार दुबे ने बताया कि पीडि़ता की तहरीर पर उसके पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।