अमरोहा : स्व. चेतन चौहान की जयंती पर हुई सद्भावना दौड़

अमरोहा : स्व. चेतन चौहान की जयंती पर हुई सद्भावना दौड़

अमरोहा, अमृत विचार। पूर्व मंत्री व पूर्व अन्तर्रराष्ट्रीय खिलाड़ी स्व. चेतन चौहान की जयंती पर क्रीड़ा भारती द्वारा सद्भावना दौड़ का आयोजन किया गया। क्रीड़ा भारती के प्रदेश मंत्री विकास अग्रवाल व पूर्व विधायक संगीता चौहान ने सद्भावना दौड़ को हरी झंडी दिखाई। गुरुवार को स्व. चेतन चौहान की जयंती के उपलक्ष्य में क्रीड़ा भारती …

अमरोहा, अमृत विचार। पूर्व मंत्री व पूर्व अन्तर्रराष्ट्रीय खिलाड़ी स्व. चेतन चौहान की जयंती पर क्रीड़ा भारती द्वारा सद्भावना दौड़ का आयोजन किया गया। क्रीड़ा भारती के प्रदेश मंत्री विकास अग्रवाल व पूर्व विधायक संगीता चौहान ने सद्भावना दौड़ को हरी झंडी दिखाई।

गुरुवार को स्व. चेतन चौहान की जयंती के उपलक्ष्य में क्रीड़ा भारती द्वारा नवीन पुलिस लाइन जोई से सद्भावना दौड़ का आयोजन किया। दौड़ में बेसिक स्कूल व अन्य स्कूलों के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। क्रीड़ा भारती के प्रदेश मंत्री विकास अग्रवाल और स्व. चेतन चौहान की पत्नी पूर्व विधायक संगीता चौहान ने दौड़ को हरी झंडी दिखाई। इसके बाद मीरा सराय स्थित स्टेडियम में जाकर दौड़ का समापन हुआ। स्टेडियम में उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय चेतन चौहान को याद कर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।

साथ ही मुख्य अतिथि विकास अग्रवाल ने चेतन चौहान के खेल जीवन के बारे में छात्र छात्राओं को विस्तार से बताया तथा उनके जीवन से प्रेरणा लेने को कहा। विजेता छात्र-छात्राओं को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। क्रीड़ा भारती अमरोहा के जिलाध्यक्ष पुरुजीत सिंह ने बताया कि इस दौड़ में लगभग 300 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया, जिसमें बेसिक विद्यालयों से भी 100 के लगभग छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

बालक वर्ग में प्रथम स्थान मंजीत, द्वितीय स्थान शिवम और तृतीय स्थान आरिफ मालिक ने प्राप्त किया। बालिका वर्ग में प्रथम स्थान महरूमा, द्वितीय स्थान शिवानी तथा तृतीय स्थान अरीबा ने प्राप्त किया। इस अवसर पर विकास अग्रवाल, संगीता चौहान समेत अन्य भाजपाईयों ने स्टेडियम में पौधरोपण भी किया गया। इस दौरान पूरन सिंह सैनी, विजयवीर सिंह, शुभम चौधरी कृष्ण कुमार, अतुल चौधरी, प्रदीप चौधरी, भगवंत चौहान, पवनीत दिवाकर, युद्धवीर सिंह, लोकेश यादव, गौरव चौहान, राजीव चौहान, विकास चौहान, अरविन्द चौहान आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:- अमरोहा: पुलिस ने दर्ज नहीं किया पांच घरों में चोरी का मुकदमा, पीड़ितों में रोष

ताजा समाचार

मलिहाबाद महिला हत्याकांड : भाई से फोन पर बात कर चिल्लाती रही महिला, सूचना के बाद भी पुलिस ने नहीं दिखायी सक्रियता
लखनऊ: दो दोस्तों की गला रेतकर हत्या, हत्यारों ने सड़क किनारे फेंका शव, डबल मर्डर से गांव में दहशत
मुरादाबाद : 50 बाइक सवारों के लाइसेंस व वाहनों के पंजीकरण हुए निलंबित
मुरादाबाद : 58 लाख के बकाये में सीएल गुप्ता वर्ल्ड स्कूल व निर्यात फर्म के बैंक खाते फ्रीज
कासगंज : पटियाली के हथौड़ा खेड़ा में मकान के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट
मलिहाबाद महिला हत्याकांड : मुख्य आरोपी पुलिस एनकांउटर में ढ़ेर, एक लाख रुपये का था इनामिया हिस्ट्रीशीटर