83 Box Office Collection: रणवीर सिंह की फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़…

83 Box Office Collection: रणवीर सिंह की फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़…

मुंबई। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण (Ranveer Singh And Deepika Padukone) की इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘83’ 24 दिसंबर यानि कल को बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। क्रिसमस के मौके पर फिल्म रिलीज हुई इस फिल्म का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। फिल्म के रिलीज से पहले फैंस …

मुंबई। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण (Ranveer Singh And Deepika Padukone) की इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘83’ 24 दिसंबर यानि कल को बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। क्रिसमस के मौके पर फिल्म रिलीज हुई इस फिल्म का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। फिल्म के रिलीज से पहले फैंस को एक गिफ्ट भी मिला था। दिल्ली में फिल्म ‘83’ को टैक्स फ्री कर दिया गया है। 83 ने रिलीज होते ही फैंस के दिलों में जगह बना ली और अच्छ-खासी कमाई करवाई।

पहले दिन रणवीर की फिल्म ने शानदार कमाई कर ली है। अभी वीकेंड में फिल्म की कमाई और शानदार हो सकती है। वैसे बता दें कि फिल्म को क्रिटिक्स से तो अच्छे रिव्यूज मिले हैं तो अब देखते हैं दर्शकों द्वारा फिल्म को कैसा रिस्पॉन्स मिलता है।

83 ने अपने ओपनिंग डे पर 15 करोड़ रुपये की कमाई की है। कमाई के मामले में रणवीर सिंह की फिल्म अक्षय कुमार की ‘सूर्यवंशी’ और अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा’ से काफी पीछे रह गई। ‘सूर्यवंशी’ ने पहले दिन 26.29 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं ‘पुष्पा’ का फर्स्ट डे कलेक्शन 50 करोड़ था। वीकेंड पर फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बढ़ने की उम्मीद है। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों दोनों के अच्छे रिव्यूज मिल रहे हैं।

फिल्म 1983 वर्ल्ड कप के ऐतिहासिक लम्हे पर बनी है। रणवीर सिंह ने फिल्म में कपिल देव का रोल निभाया है। 83 में रणवीर हूबहू  कपिल देव की तरह नजर आए। इसके लिये उनके मेकअप आर्टिस्ट की काफी तारीफ भी हो रही है। फिल्म की एक और खास बात है और वो ये है कि शादी के बाद पहली बार रणवीर और दीपिका (Ranveer And Deepika) एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगे।

पढ़ें- Tiger 3: शादी के बाद सलमान खान के साथ दिल्ली में कटरीना शुरू करेंगी शूटिंग