पेट में थे 233 सिक्के, बैटरी, चुंबक, कील और कांच के टुकड़े, फिर जो हुआ जानकर हो जाएंगे हैरान

एपेक्योलू (टर्की)। बचपन में नादानियां और गलतियां हम सब से होती हैं। इन्हीं के चलते अक्सर बच्चे सिक्के जैसी चीजें निगल जाते हैं, लेकिन सोचिए, क्या बड़े भी ऐसा कर सकते हैं। तो जवाब है हां, आप हैरान होंगे, लेकिन ये सच है। दरअसल, तुर्की में एक मरीज के पेट से डॉक्टर्स ने 250 मेटल, …
एपेक्योलू (टर्की)। बचपन में नादानियां और गलतियां हम सब से होती हैं। इन्हीं के चलते अक्सर बच्चे सिक्के जैसी चीजें निगल जाते हैं, लेकिन सोचिए, क्या बड़े भी ऐसा कर सकते हैं। तो जवाब है हां, आप हैरान होंगे, लेकिन ये सच है।
दरअसल, तुर्की में एक मरीज के पेट से डॉक्टर्स ने 250 मेटल, कांच, पेंच, सिक्के जैसी चीजें निकाली हैं। जो निश्चित रूप से हैरानी वाली बात है। डॉक्टर्स ने जब उस शख्स का एक्सरे देखा तो वह भी दंग रह गए।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, तुर्की (Turkey) के एपेक्योलू (Ipekyolu) में रहने वाले एक शख्स ने पेट दर्द की शिकायत के बाद डॉक्टरों से संपर्क किया। शुरुआती जांच में कुछ खास समय़ में नहीं आया तो डॉक्टर्स ने एक्सरे करवाने को कहा।
फिर, अपने बड़े भाई के साथ 35 साल का बुरहान डेमिर (Burhan Demir ) अस्पताल पहुंचा और एक्सरे करवाई, जब वो रिपोर्ट लेकर डॉक्टर के पास पहुंचा तो डॉक्टर भी दंग हो गए। ऐसा इसलिए क्योंकि रिपोर्ट हैरान कर लेने वाली थी और बुरहान डेमिर के पेट में 233 सिक्के, बैटरी, चुम्बक, कील, कांच के टुकड़े, पत्थर, मेटल के पेंच जैसी चीजें मौजूद थी। डॉक्टर्स ने अपने करियर में ऐसा पहला केस देखा था।
बुरहान डेमिर पेट में इतने चीजों के होने के बावजूद अब तक जिंदा रहा। जिसे जानकर हर कोई हैरान है। फिलहाल सर्जरी के बाद बुरहान डेमिर के पेट से उन सभी चींजों को बाहर निकाल दिया गया है। और अब मरीज बुरहान डेमिर की हालत पहले से बेहतर है।
ये भी पढ़ें : Video में देखें, जब कुएं में गिरे तेंदुए की जान हड़प्पा टेक्नोलॉजी से बचाई