Video में देखें, जब कुएं में गिरे तेंदुए की जान हड़प्पा टेक्नोलॉजी से बचाई

Video  में देखें, जब कुएं में गिरे तेंदुए की जान हड़प्पा टेक्नोलॉजी से बचाई

नई दिल्ली। मोहनजोदाड़ो और हड़प्पा सभ्यता (Mohenjodaro and Harappan Civilization) अब इतिहास में के पन्नों में दर्ज अतीत का हिस्सा हो चुकी हैं। इनके बारे में हम अब या तो किताबों में पढ़ते हैं या फिर इनकी पहचान भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (Archaeological Survey of India) के दस्तावेजों में साक्ष्य के तौर पर उपलब्ध हैं। हाल …

नई दिल्ली। मोहनजोदाड़ो और हड़प्पा सभ्यता (Mohenjodaro and Harappan Civilization) अब इतिहास में के पन्नों में दर्ज अतीत का हिस्सा हो चुकी हैं। इनके बारे में हम अब या तो किताबों में पढ़ते हैं या फिर इनकी पहचान भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (Archaeological Survey of India) के दस्तावेजों में साक्ष्य के तौर पर उपलब्ध हैं। हाल ही में भारतीय वन सेवा (आईएफएस) अधिकारी सुशांत नंदा (IFS Susanta Nanda) ने अपने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर (Twitter) पर एक वीडियो (Video) शेयर किया है, जिसे अब तक करीब 50 हजार लोग देख चुके हैं और ये संख्या बढ़ती ही जा रही है।
दरअसल, ये वीडियो खुले कुएं में गिरे एक तेंदुए के बचाव अभियान का है। उन्होंने वीडियो के साथ लिखा, मोहनजोदाड़ो हड़प्पा टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर एक और तेंदुए को खुले कुएं से बचाया गया। यह तभी रुकेगा जब हम जानवरों के रहने के स्थान के आसपास खुले कुओं को बंद कर देंगे।
गौरतलब है कि जंगली क्षेत्रों में खुले कुएं जानवरों के लिए मुसीबत का सबब बन रहे हैं। अक्सर ऐसी खबरें सामने आती हैं कि कोई जंगली जानवर कुएं में गिर गया। कई बार उनकी मौत भी हो जाती है। ऐसे में वन विभान को काफी एक्टिव रहना पड़ता है जिससे वो उन्हें मरने से बचा सकें।

मोहनजोदाड़ो हड़प्पा सभ्यता की टेक्निक

आईएफएस अधिकारी सुशांत नंदा ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें साफ़ देखा जा सकता है कि वन विभाग के कर्मचारी एक तेंदुए को कुएं में से बचाते दिख रहे हैं। सुशांत नंदा अक्सर अपने ट्विटर पर जानवरों से जुड़े हैरान करने वाले वीडियोज शेयर करते रहते हैं, लेकिन इस बार जो वीडियो उन्होंने शेयर किया वो होश उड़ाने वाला है। ऐसा इसलिए, क्योंकि इस वीडियो में वन विभाग कर्मियों ने मिलकर एक तेंदुए को कुएं से निकाला है। इंसानों के इतनी पास होने के बावजूद तेंदुए ने उनपर हमला नहीं किया और वहां से भाग गया। इस बचाव कार्य की खासियत ये है कि इसमें तेंदुए को बचाने के लिए जिस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया, उसे मोहनजोदाड़ो हड़प्पा सभ्यता की टेक्निक कहते हैं।

वीडियो में क्या दिख रहा ?

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक तेंदुआ कुएं के अंदर फंसा है। कुएं को घेरकर कई लोग खड़े हैं। उन्होंने प्लास्टिक की रस्सी से बुनी एक चारपाई को रस्सी के बांधकर कुएं के अंदर डाल दिया। तेंदुआ उसी चारपाई पर बैठा है। धीरे-धीरे उस चारपाई को ऊपर की ओर खींचा जाता है और जैसे ही वो कुएं से बाहर निकलती है, तेंदुआ बाहर की तरफ छलांग लगाता है और बिना किसी को नुकसान पहुंचाए वहां से भाग जाता है।

ये भी पढ़ें :

जब अंग्रेज 133 साल पहले लाना चाहते थे नैनीताल में रेल योजना…

 

देखें वीडियो :