आज का राशिफल। 24 अप्रैल, 2024

आज का राशिफल। 24 अप्रैल, 2024

मेष

आज छोटी-छोटी बातों को तूल देने से बचें। बड़े व्यावसायिक अनुबंध हो सकते हैं। ज्ञान अर्जित करने में लगे रहेंगे। कार्यक्षेत्र को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ेंगे। उच्च अधिकारियों के माध्यम से आपको आज लाभ हो सकता है।

वृष

आज समाज के कार्यों में आप रुचि लेंगे। बीमार लोगों को दवाइयों में लापरवाही नहीं करनी चाहिए। साहित्य और कला में आपकी स्वाभाविक रुचि बढ़ेगी। आज कार्यक्षेत्र का माहौल बहुत ही अच्छा रहेगा। परिवार के लोगों की आवश्यकताओं का ध्यान रखें।

मिथुन

आज प्रेम संबंधों में धन को लेकर विवाद हो सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई को लेकर परेशानी होगी। साहस के कारण समाज में यश प्राप्त करेंगे। विवाहेतर संबंधों से पूरी तरह दूरी रखनी चाहिए। अपनी दिनचर्या को अनुशासित रखें।


कर्क

आज घर में नकारात्मक वातावरण हो सकता है। पति-पत्नी के बीच अहम को लेकर टकराव हो सकता है। स्वास्थ्य को लेकर परेशानी हो सकती है। हल्का और सुपाच्य भोजन ग्रहण करें। गैर कानूनी कार्यों से आपको बचना चाहिए।

सिंह

आज राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद मिलेगा। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। सभी काम सुचारू रूप से पूर्ण होंगे। मेहनत का बेहतरीन लाभ प्राप्त होगा। आर्थिक परेशानियों का निराकरण हो सकता है। घर का वातावरण सुखद रहेगा।

कन्या

आज भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। धन की कमी के कारण काम रुक सकते हैं। नौकरीपेशा व्यक्तियों के ऊपर काम का दबाव बढ़ सकता है। धार्मिक स्थल में पर्यटन के लिये जा सकते हैं। कारोबार के लिये आपको समय निकालना पड़ेगा। परिवार का माहौल खुशनुमा होगा।

तुला

आज आप सभी कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से पूर्ण करेंगे। जीवनस्तर में वृद्धि होगी। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ मतभेद कम होंगे। रोजगार के नए साधन उत्पन्न होंगे। घर में मांगलिक कार्यों की रूपरेखा बन सकती हैं।

वृश्चिक

आज दांपत्य संबंधों में अनबन होने की आशंका है। बातचीत के दौरान आपको सावधानी रखनी चाहिए। कुछ मित्र आपके प्रति ईर्ष्या भाव रख सकते हैं। अनावश्यक खर्च बढ़ने से बजट प्रभावित हो सकता है। विद्यार्थियों को करियर को लेकर परेशानी हो सकती है।

धनु

आज आपको सेहत का विशेष ध्यान रखना चाहिए। प्रेमी जन के साथ रोमान्टिक डेट पर जा सकते हैं। बुद्धिमान लोगों का सानिध्य प्राप्त होगा। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन बहुत ही अच्छा है।

मकर

आज व्यापार में नया निवेश कर सकते हैं। आपकी कार्यशैली से लोग काफी प्रभावित होंगे। आप परोपकार में धन खर्च करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपका काफी अच्छा प्रदर्शन होगा। जीवनसाथी से आपको प्रेरणा मिलेगी। बच्चे अपनी पढ़ाई को लेकर काफी सक्रिय रहेंगे।

कुंभ

आज आपके आत्मविश्वास और आत्मबल में वृद्धि होगी। व्यापार में लक्ष्यों को समय पर प्राप्त कर लेंगे। घर में धार्मिक वातावरण रहेगा। पिताजी के साथ चर्चा लाभकारी रहेगी। निजी मामलों को बाहरी लोगों से शेयर न करें। रियल एस्टेट में बड़ा निवेश करने से बचें।

मीन

आज आपको उदासीन यात्रा करनी पड़ सकती है। दूसरों के मामलों में ज्यादा हस्तक्षेप न करें। अपनी भावनाओं को सबके समक्ष व्यक्त न करें। बदहज़मी के कारण लीवर में परेशानी होने की संभावना है। अनावश्यक विचारों के कारण नकारात्मकता महसूस कर सकते हैं।

 

ताजा समाचार

Unnao News: PWD के मिक्सर प्लांट से निकल रहा जहरीला धुआं लोगों के लिए बन रहा मुसीबत...दमा के हो रहे मरीज
भारतीय महिला और पुरुष चार गुणा 400 मीटर रिले टीमों ने पेरिस ओलंपिक के लिए किया क्वालीफाई
Unnao: केमिकल युक्त ताड़ी बेचकर खुलेआम हो रहा लोगों की जान से खिलवाड़...आबकारी अफसरों की मिलीभगत से हो रहा खेल
खेत की तारकशी के करंट से किसान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
संतकबीर नगर: आपसी विवाद में सगे भाई के सीने में कैंची घोंप कर की हत्या
Lok Sabha Chunav 2024: ग्रामीण क्षेत्रों में भी मतदान बढ़ाने को बहाया पसीना...नारे लगाकर मतदाताओं से मतदान केंद्र पहुंचने की अपील की