आज का राशिफल। 01 मई, 2024

आज का राशिफल। 01 मई, 2024

मेष

आज व्यापार में नकदी की समस्या दूर होगी। अपनी क्षमताओं का भरपूर प्रयोग करेंगे। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। घर का माहौल सकारात्मक रहेगा। किसी आनन्दोत्सव में आप सम्मिलित हो सकते हैं। जल्दबाजी में कोई कार्य आगे न बढ़ायें।

वृष

आज परिवार में उत्सव का वातावरण रहेगा। पुराने लोन को आज चुका सकते हैं। आपको किसी विशेष कार्य के लिए सम्मानित किया जा सकता है। नकारात्मक लोगों के कारण आप थोड़ा उदास हो सकते हैं। अधिकारी वर्ग से अपने संबंध खराब न करें।

मिथुन

आज अजनबियों पर ज्यादा भरोसा न करें। गैरकानूनी कार्यों से आपको बचना चाहिए। रियल एस्टेट कारोबारियों को परेशानी उठानी पड़ सकती है। अल्प लाभ के लिए अपने संबंधों को दांव पर न लगायें। मन में अजीबोगरीब कुण्ठा जन्म ले सकती है।

कर्क

आज कार्यक्षेत्र में लोग आपको काफी महत्व देंगे। ज्यादा चिन्ता के कारण आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। संतान के करियर को लेकर कुछ चिन्ता रहेगी। प्रेम संबंधों में भावनात्मक दूरियां पनप सकती हैं। अधिकतर काम आप फोन के माध्यम से करेंगे।

सिंह

आज सभी काम योजना बनाकर करें तो आपको लाभ मिलेगा। जो काम हाथ में लेंगे उसे समय पर पूरा कर लेंगे। व्यापार में रुका हुआ धन आपको वापस मिलेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपको विजय प्राप्त होगी।

कन्या

आज पारिवारिक विवाद हल होने के योग बन रहे हैं। सरकारी नौकरी वाले लोगों के स्थानान्तरण की चर्चा चल सकती है। दुश्मन आपके सामने मित्रता का हाथ बढ़ा सकते हैं। अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाये रखें। आपकी प्रतिभा और योग्यता की सराहना होगी।

तुला

आज विवाहेतर संबंधों से आपको दूरी बनाकर रखनी चाहिए। रिश्तेदारों पर आपको ज्यादा विश्वास नहीं करना चाहिए। सेहत को लेकर आप थोड़ा सतर्क रहें। किसी मित्र के व्यवहार से आपका मन व्यथित हो सकता है।

वृश्चिक

आज  कार्यक्षेत्र का वातावरण अनुकूल रहेगा। बच्चों की गतिविधियों पर ध्यान रखें। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता रहेगी। मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। अधिकारियों के साथ वैचारिक मतभेद दूर होगा। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें

धनु

आज व्यवसाय में अचानक बड़े ऑर्डर मिल सकते हैं। पढ़ाई में बच्चों का शानदार प्रदर्शन रहेगा। रोजगार में बदलाव करने से बचें। विचारों में सकारात्मकता बनाये रखें। कार्यक्षेत्र में राजनीति का शिकार हो सकते हैं।

मकर

आज का दिन बेहद व्यस्त रहने वाला है। प्रेम संबंधों को लेकर परेशानी दूर होगी। घर के बुजुर्गों के विचारों का सम्मान करें। क्रोध और आवेश से आपको बचना चाहिए। लवमेट्स के साथ आप घूमने जा सकते हैं।

कुंभ

आज सोचे हुए कार्य देरी से पूर्ण होंगे। सड़क पर चलते समय आपको सावधानी रखनी चाहिए। जो भी काम करें वह सोच-समझकर करें। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। पुराने कर्जों को चुकाने का दबाव रहेगा। एकान्त के आपको समय नहीं बिताना चाहिए।

मीन

आज नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। नया व्यवसाय शुरू करने का विचार बनायेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। जीवनसाथी का सहयोग आपके मनोबल को बढ़ायेगा। व्यापार में आपके नए सहयोगी बन सकते हैं।