योगी 2.0 मंत्रिमंडल हुआ फाइनल! भव्‍य समारोह में 3 उप मुख्यमंत्री के साथ 62 मंत्री ले सकते हैं शपथ

योगी 2.0 मंत्रिमंडल हुआ फाइनल! भव्‍य समारोह में 3 उप मुख्यमंत्री के साथ 62 मंत्री ले सकते हैं शपथ

लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा ने बहुमत से फिर सत्ता में वापसी की है। सूत्रों के अनुसार बड़ी खबर आ रही है। सोमवार को दिल्ली में योगी 2.0 मंत्रिमंडल फाइनल हुआ। शपथ ग्रहण की औपचारिक घोषणा अभी बाकी है। सूत्रों के अनुसार तीन उपमुख्यमंत्री बनाने पर सहमति बनी है। जातीय समीकरण साधने की …

लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा ने बहुमत से फिर सत्ता में वापसी की है। सूत्रों के अनुसार बड़ी खबर आ रही है। सोमवार को दिल्ली में योगी 2.0 मंत्रिमंडल फाइनल हुआ। शपथ ग्रहण की औपचारिक घोषणा अभी बाकी है। सूत्रों के अनुसार तीन उपमुख्यमंत्री बनाने पर सहमति बनी है। जातीय समीकरण साधने की कवायद है। 2024 को लक्ष्य बनाकर मंत्रिमंडल का गठन होगा।

बताया जा रहा है कि कुल 62 मंत्री शपथ लेंगे. 28 कैबिनेट मंत्री, 11 राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और 23 राज्यमंत्री शपथ लेंगे। केशव मौर्या को संगठन में भेजने की तैयारी चल रही है। वहीं बेबी रानी मौर्या को उपमुख्यमंत्री बनाने पर सहमति बनी है। दिनेश शर्मा भी संगठन में जाएंगे। एके शर्मा को उपमुख्यमंत्री की जिम्मेदारी मिलेगी। तीसरे उपमुख्यमंत्री के रूप में असीम अरुण को कमान मिल सकती है। इसके पीछे जातिगत समीकरण हैं। सुरेश खन्ना को फिर से अहम जिम्‍मेदारी मिलने की बात कही जा रही है। सतीश माहाना का नाम भी लिस्‍ट में है। इनके अलावा ब्रजेश पाठक, दयाशंकर सिंह और जितिन प्रसाद भी मंत्री बनेंगे।

स्वतंत्र देव सिंह, सिद्धार्थनाथ सिंह, नंदी गुप्ता और सूर्य प्रताप शाही मंत्री बनेंगे। पंकज सिंह, राजेश्वर सिंह, रामपाल वर्मा, अदिति सिंह और अपर्णा बिष्ट यादव योगी 2.0 में मंत्री बनेंगे। श्रीकांत शर्मा, आशुतोष टंडन, मोहसिन रजा, अनिल राजभर और संदीप सिंह मंत्री बनेंगे। डॉक्टर महेंद्र सिंह को संगठन में वापस भेजने की तैयारी चल रही है। सहयोगी अपना दल को दो और निषाद पार्टी को एक मंत्री पद देने पर सहमति बनी है।

 

 

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: इलाज कराने शख्स खुद चलकर पहुंचा था अस्पताल, हुई मौत

ताजा समाचार

मलिहाबाद महिला हत्याकांड : भाई से फोन पर बात कर चिल्लाती रही महिला, सूचना के बाद भी पुलिस ने नहीं दिखायी सक्रियता
लखनऊ: दो दोस्तों की गला रेतकर हत्या, हत्यारों ने सड़क किनारे फेंका शव, डबल मर्डर से गांव में दहशत
मुरादाबाद : 50 बाइक सवारों के लाइसेंस व वाहनों के पंजीकरण हुए निलंबित
मुरादाबाद : 58 लाख के बकाये में सीएल गुप्ता वर्ल्ड स्कूल व निर्यात फर्म के बैंक खाते फ्रीज
कासगंज : पटियाली के हथौड़ा खेड़ा में मकान के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट
मलिहाबाद महिला हत्याकांड : मुख्य आरोपी पुलिस एनकांउटर में ढ़ेर, एक लाख रुपये का था इनामिया हिस्ट्रीशीटर