उन्नाव: गर्मी बढ़ने से आम जनमानस बेहाल, 39 डिग्री पहुंचा पारा, लू के थपेड़ों से सड़कों पर पसरा सन्नाटा

उन्नाव। गर्मी की तपिश से तापमान में उतार चढाव हो रहा है। मौसम में हो रहे बदलाव से गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया हुआ है। रविवार को दोपहर में लू चलने से आमजन मानस को परेशानी का सामना करना पड़ा है। वहीं रात में उमस पडने से लोग बेहाल रहे। रविवार को …
उन्नाव। गर्मी की तपिश से तापमान में उतार चढाव हो रहा है। मौसम में हो रहे बदलाव से गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया हुआ है। रविवार को दोपहर में लू चलने से आमजन मानस को परेशानी का सामना करना पड़ा है। वहीं रात में उमस पडने से लोग बेहाल रहे।
रविवार को अधिकतम तापमान 39. डिग्री रहा। और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री के आसपास रहा। जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी परेशान करने लगी है। वहीं दोपहर में लू चलने के कारण लोगों की परेशानी और अधिक बढ गई। लगातार बढ रही गर्मी का असर बाजार पर भी पडने लगा है। दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक बाजारों में सामान्य दिनों की अपेक्षा सन्नाटा पसरा रहा। बताया जाता है कि पांच अप्रैल तक गर्मी इसी तरह से लोगों को परेशान करेगी।
डायरिया व बुखार से पीड़ित 18 भर्ती
वहीं मौसम हो रहे बदलाव से डायरिया ने हमला तेज कर दिया है। डायरिया के 15 व बुखार के 03 मरीज जिला अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड पहुंचे हैं। इमरजेंसी वार्ड में तैनात डा0 ने उन्हें भर्ती कर फौरन उपचार देना शुरू कर दिया है। डा0 गौरव ने बताया कि अधिकतर मरीज डायरिया, पेट दर्द, उल्टी, दस्त, मरोड़, उल्टी व बुखार और कमजोरी की शिकायत वाले मरीज अधिक आए। चेस्ट फिजीशियन डा0 शोभित अग्निहोत्री ने बताया कि आंतों में अधिक द्रव जमा होने, व तरल पदार्थ को कम मात्रा में अवशोषित करने से होता है।
पानी खरीदकर पीने को मजबूर हैं तीमारदार
वहीं जिला अस्पताल में समस्याओं का अंबार है। अस्पताल के अंदर तो जैसे तैसे सफाई हो जाती है। लेकिन परिसर में सफाई व्यवस्था बदहाल है। वहीं सीवर टैंक के ढक्कन खुले पडे है। जलभराव में पनप रहे मच्छर अस्पताल की पहचान बन चुके हैं। आरओ प्लांट के आसपास गंदगी फैली हुई है। जिसकी वजह से तीमारदारों को पानी की बोतल खरीदकर पीना पड रहा है।
जिला अस्पताल परिसर में गंदगी की वजह से नालियों में मच्छर पनप रहे हैं, जो संक्रामक रोगों को बढावा दे रहे हैं। लेकिन जिम्मेदार इस समस्या को लेकर गंभीर नहीं है। वहीं स्वच्छ पेयजल के लिए लगा आरओ प्लांट लगाया गया था। उसके आसपास गंदगी फैली हुई है। जिसकी वजह से लोगों को पानी की बोतल खरीदकर पीना पड रहा है। सीएमएस डॉ. पवन कुमार ने कहा कि अस्पताल की साफ सफाई बेहतर ढंग से कराई जा रही है। अगर कहीं गंदगी है तो उसे तत्काल साफ कराया जाएगा। मरीज व तीमारदारों को किसी प्रकार की समस्या न हो, इसका विशेष ख्याल रखा जाता है।
यह भी पढ़ें: मुरादाबाद : बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत