उन्नाव: मायके आई विवाहिता का बाग में फंदे से लटका मिला शव, मृतका के पिता ने लगाया हत्या का आरोप

उन्नाव: मायके आई विवाहिता का बाग में फंदे से लटका मिला शव, मृतका के पिता ने लगाया हत्या का आरोप

सफीपुर/उन्नाव। शादी के एक वर्ष पूर्ण हुए ही थे कि इसी बीच पति व पत्नी के बीच हुए वाद विवाद में एक नया मोड़ आया। पांच दिन पूर्व सुसराल से मां के साथ मायके आई विवाहिता का शव संदिग्ध अवस्था में एक बाग के पेड़ में उसकी साड़ी के फंदे से लटका मिला। मृतका के …

सफीपुर/उन्नाव। शादी के एक वर्ष पूर्ण हुए ही थे कि इसी बीच पति व पत्नी के बीच हुए वाद विवाद में एक नया मोड़ आया। पांच दिन पूर्व सुसराल से मां के साथ मायके आई विवाहिता का शव संदिग्ध अवस्था में एक बाग के पेड़ में उसकी साड़ी के फंदे से लटका मिला। मृतका के पिता व मां ने पति व अपने परिवार के सदस्यों पर बेटी को लाठी डंडो से पीट कर हत्या करने और शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है।

शुक्रवार को कोतवाली क्षेत्र के दुगौड़ा गांव निवासी रोशनी (22) पत्नी लल्लन कोतवाली के माथर गांव के मजरे त्रिलोकखेड़ा गांव निवासी रोशनी (21) पुत्री की शादी बीते वर्ष 24 को कोतवाली क्षेत्र के ही दुगौरा गांव के रहने वाले लल्लू पुत्र कमलेश से हुई थी। पांच दिन पूर्व पति से अनबन के चलते रोशनी अपनी मां को बुलाकर उसके साथ मायके आ गयी थी।

पीछे से उसका पति लल्लन भी ससुराल जा पहुंचा लेकिन ससुराल वालों ने उसे लौटा दिया। पति घर न जाकर पड़ोस में रहने वाले चचेरे ससुर छत्रपाल के यहाँ रुक गया। मान मनौव्वल का दौर चलता रहा लेकिन रोशनी उसके साथ जाने को तैयार नहीं हुई। बुधवार शाम लल्लन और रोशनी के बीच यहीं कहासुनी हुई। गुरुवार सुबह रोशनी घर से बिना बताए कही चली गयी।

शुक्रवार दोपहर खेत से लौट रहे ग्रामीणों ने उसका शव पिता के खेत मे आम के पेड़ से बंधे साड़ी के फंदे से लटका देखा। पैर जमीन पर टिके होने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। जानकारी पर परिजन व पति भी मौके पर पहुंच गए और एक दूसरे पर हत्या कर शव लटकाए जाने का आरोप लगाने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी अंजनी कुमार राय ने बताया शव का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद तस्वीर साफ होगी।

यह भी पढ़ें:-कुशीनगर: पति ने पत्नी और दो बच्चों को किया आग के हवाले, विवाहिता की मौत