सपा को अधिवक्ताओं का मिल रहा बड़ा समर्थन: प्रदीप कुमार

सपा को अधिवक्ताओं का मिल रहा बड़ा समर्थन: प्रदीप कुमार

अयोध्या। समाजवादी पार्टी की संविधान बचाओ संकल्प यात्रा सोमवार को सपा कार्यालय पहुंची। कार्यकर्ताओं में जोशों-खरोश देखकर एक बार फिर प्रदेश में सरकार बनाने का आह्वान किया गया। यात्रा का नेतृत्व कर रहे समाजवादी अधिवक्ता सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने समाज के हर वर्ग के लिए काम किया …

अयोध्या। समाजवादी पार्टी की संविधान बचाओ संकल्प यात्रा सोमवार को सपा कार्यालय पहुंची। कार्यकर्ताओं में जोशों-खरोश देखकर एक बार फिर प्रदेश में सरकार बनाने का आह्वान किया गया। यात्रा का नेतृत्व कर रहे समाजवादी अधिवक्ता सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने समाज के हर वर्ग के लिए काम किया है।

अधिवक्ताओं के हित के लिए भी समाजवादी पार्टी ने तमाम ऐसी योजनाएं लागू की जिसका आज भी अधिवक्ता लाभ ले रहे हैं। सभी तहसील मुख्यालय पर अधिवक्ताओं के लिए हाल भी सपा सरकार में ही बनवाए गए। उन्होंने कहा कि इस बार आने वाले विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए अधिवक्ताओं ने कमर कस ली है। इसके साथ ही प्रदेश की जनता भी सपा को जिताने का मूड बना लिया है।

पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे ने कहा कि पूर्व में सपा सरकार में अधिवक्ताओं के लिए जो काम किये गए वैसा कार्य आज तक किसी सरकार ने नहीं किया है। सपा जिलाध्यक्ष गंगा सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश में समाजवादी पार्टी का कोई भी विकल्प नहीं है। इस बार विधानसभा चुनाव में सपा की सरकार बनी तो समाज के हर वर्ग को इसका लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या पहुंची सपा की संविधान बचाओ संकल्प यात्रा

अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष दूधनाथ यादव ने कहा कि जिले की पांचों विधानसभा सीटों पर समाजवादी पार्टी का ही प्रत्याशी जीतेगा। संचालन जिला महासचिव बख्तियार खान ने किया। पार्टी प्रवक्ता बलराम यादव ने बताया कि यात्रा का जिले में प्रवेश करने पर जगह-जगह स्वागत किया गया।