रन फॉर राम: 47 दिन में 2911 किमी दौड़ लगा अयोध्या पहुंचा नरेंद्र

रन फॉर राम: 47 दिन में 2911 किमी दौड़ लगा अयोध्या पहुंचा नरेंद्र

अयोध्या। रामेश्वरम से दौड़ लगाकर अयोध्या पहुंचे पर्वतारोही नरेंद्र यादव का विहिप के प्रधान कार्यालय कारसेवक पुरम में भव्य सम्मान हुआ। कई कीर्तिमान स्थापित कर चुके पर्वतारोही नरेंद्र यादव ने पहली बार सड़कों पर दौड़ लगाई है। रन फॉर राम के नाम से नरेंद्र ने अयोध्या तक का 2911 किलोमीटर का सफर 47 दिन में …

अयोध्या। रामेश्वरम से दौड़ लगाकर अयोध्या पहुंचे पर्वतारोही नरेंद्र यादव का विहिप के प्रधान कार्यालय कारसेवक पुरम में भव्य सम्मान हुआ। कई कीर्तिमान स्थापित कर चुके पर्वतारोही नरेंद्र यादव ने पहली बार सड़कों पर दौड़ लगाई है। रन फॉर राम के नाम से नरेंद्र ने अयोध्या तक का 2911 किलोमीटर का सफर 47 दिन में पूरा किया है।

वहीं, 7 राज्यों से होकर अयोध्या पहुंचे धावक नरेंद्र यादव का कहना है कि वह यात्रा में बनाया विश्व रिकॉर्ड राम मंदिर ट्रस्ट को समर्पित करेंगे। उन्होंने बताया कि वह प्रतिदिन 55 किलोमीटर दौड़ लगाकर अयोध्या पहुंचे हैं। सात महाद्वीपों में 5 महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटी को भी फतह कर चुके नरेंद्र यादव के नाम 18 विश्व रिकॉर्ड दर्ज हैं।

पढ़ें: बाराबंकी: खाना बनाते समय सिलेंडर से लगी आग, गृहस्थी का सामान जलकर खाक

वह माउंटेन रिंग में वर्ल्ड किंग की उपाधि भी प्राप्त कर चुके हैं। इसके बाद भरतकुंड पहुंचने पर भी नरेंद्र का स्वागत किया। विहिप के क्षेत्रीय प्रभारी मोहित व अंबरीष पाण्डेय, शत्रुघ्न मोदनवाल, संजय पांडे, सौरभ जायसवाल, राज पाण्डेय ने श्री भरत हनुमान मिलाप मंदिर पर नरेंद्र का सम्मान किया।

इटौरा चौराहे पर डॉ. राम प्रताप यादव और उनके साथियों ने भी टीम का स्वागत किया और अम्बरीष पाण्डेय की ओर से जूस पिलाकर टीम को विदा किया गया। ज्यादा जानकारी के लिए यह भी पढ़ें…

अयोध्या: रामलला को ओढ़ाई गई मखमली रजाई, लगाया गया ब्लोअर

अयोध्या में सर्दी के सितम से रामलला को बचाने की कवायद शुरू हो गई है। रामलला को गर्म कपड़े व मखमली रजाई ओढ़ाई गई है। साथ ही उनके पास ब्लोअर भी लगाया गया है। यही नहीं उन्हें भोग में गर्म व्यंजन चढ़ाया जा रहा है। 9 नवंबर 2019 को सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद भगवान को टेंट से निकालकर आधुनिक सुविधाओं से संपन्न अस्थाई मंदिर में विराजमान किया गया।