पंजाब चुनाव: कांग्रेस ने चार क्षेत्रीय पर्यवेक्षक किये नियुक्त

पंजाब चुनाव: कांग्रेस ने चार क्षेत्रीय पर्यवेक्षक किये नियुक्त

नई दिल्ली। कांग्रेस ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए चार क्षेत्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं। पार्टी की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, मालवा क्षेत्र के लिए संजय निरूपम और अर्जुन मोढवाडिया के तौर पर दो पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। उत्तम कुमार रेड्डी को माझा क्षेत्र और सुखविंदर सिंह सुखू को दोआबा क्षेत्र …

नई दिल्ली। कांग्रेस ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए चार क्षेत्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं। पार्टी की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, मालवा क्षेत्र के लिए संजय निरूपम और अर्जुन मोढवाडिया के तौर पर दो पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। उत्तम कुमार रेड्डी को माझा क्षेत्र और सुखविंदर सिंह सुखू को दोआबा क्षेत्र का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

पंजाब में कांग्रेस एक बार फिर से चुनाव जीतने के लिए प्रयासरत है। इस बार के चुनाव में कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी, अकाली दल-बसपा गठबंधन और पंजाब लोक कांगेस-भाजपा गठबंधन चुनावी मैदान में हैं। राज्य की सभी 117 सीटों पर 20 फरवरी को मतदान होगा। दस मार्च को नतीजे घोषित होंगे।

इसे भी पढ़ें-

पक्षियों को पकड़ने के लिए शिकारियों ने किया जहर का इस्तेमाल! सैकड़ों पक्षियों की मौत