रसोई गैस सिलेंडर फटने से गर्भवती महिला और उसकी पांच साल की बेटी की मौत

रसोई गैस सिलेंडर फटने से गर्भवती महिला और उसकी पांच साल की बेटी की मौत

यवतमाल। महाराष्ट्र के यवतमाल जिले में बुधवार को एक घर में रसोई गैस सिलेंडर फटने से एक गर्भवती महिला और उसकी पांच साल की बेटी की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि काजल जायसवाल (30) और उनकी बेटी की विस्फोट में मौत हो गई। हादसा जिले के अयाता गांव में सुबह …

यवतमाल। महाराष्ट्र के यवतमाल जिले में बुधवार को एक घर में रसोई गैस सिलेंडर फटने से एक गर्भवती महिला और उसकी पांच साल की बेटी की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि काजल जायसवाल (30) और उनकी बेटी की विस्फोट में मौत हो गई। हादसा जिले के अयाता गांव में सुबह करीब साढ़े सात बजे हुआ।

पुलिस के अनुसार, काजल की सास खाना बना रही थी तभी गैस सिलेंडर के पाइप पर गर्म तेल गिरने से वह पिघल गयी और आग लग गई। जैसे ही आग फैलने लगी, काजल, उसकी सास और बेटी घर से बाहर भागे, लेकिन अचानक बेटी घर में वापस जाने लगी। काजल उसे पकड़ने गई और तभी सिलेंडर में विस्फोट हो गया। उन्होंने बताया कि दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंच आग को बुझाया।

इसे भी पढ़ें-

जम्मू में अदालत परिसर के बाहर विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत

 

ताजा समाचार

लोकसभा में कांग्रेस ने रिजिजू के खिलाफ दिया विशेषाधिकार हनन का नोटिस, गलतबयानी का लगाया आरोप
IPL 2025 : इंपैक्ट प्लेयर नियम पर MS धोनी ने कहा-टी20 क्रिकेट इसी तरह से आगे बढ़ा है 
मुरादाबाद : नगर निगम की टीम ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चलाया अभियान, दुकानदारों और पुलिस के बीच हुई तीखी नोकझोंक 
नोएडा एयरपोर्ट के पास अवैध निर्माण पर गरजा बुलडोजर, 32 मकान किए गए जमींदोज
Pratapgarh News : सामूहिक विवाह समारोह में 101 जोड़ो ने एक दूजे का हाथ थामा
Delhi Budget 2025: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया एक लाख करोड़ का बजट, महिला समृद्धि से लेकर आयुष्मान योजना तक, जानें क्या-क्या किया ऐलान