अधिकारी जनसमस्याओं का करें त्वरित गति से निराकरण : केशव प्रसाद मौर्य

अधिकारी जनसमस्याओं का करें त्वरित गति से निराकरण : केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को अपने आवास स्थित कैम्प कार्यालय पर कई जिलों से आए लोगों से मुलाकात की। उनकी समस्याओं को सुनकर निराकरण का आश्वासन दिया। उन्होंने जनसुनवाई के दौरान एक-एक व्यक्ति की समस्या को पूरी गंभीरता से सुना और समस्याओं के निराकरण के लिए विभिन्न जिलों के अधिकारियों व …

लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को अपने आवास स्थित कैम्प कार्यालय पर कई जिलों से आए लोगों से मुलाकात की। उनकी समस्याओं को सुनकर निराकरण का आश्वासन दिया। उन्होंने जनसुनवाई के दौरान एक-एक व्यक्ति की समस्या को पूरी गंभीरता से सुना और समस्याओं के निराकरण के लिए विभिन्न जिलों के अधिकारियों व शासन के उच्चाधिकारियों से वार्ता भी की। जनता दर्शन में बुजुर्ग, महिलाएं, पुरूष एवं दिव्यांग सहित सैकड़ों लोगों ने उप मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी समस्याएं बतायी।

बताई गई समस्याओं में मुख्य रूप से विद्युत, मार्ग चौड़ीकरण, सड़क निर्माण, आवास दिलाने, अवैध कब्जा, कानून व्यवस्था, रास्ता खुलवाने, विकास कार्य, मारपीट, राजस्व ,अतिक्रमण, जमीनी विवाद, चिकित्सा सहायता आदि थीं। आवास पर आए मरीजों के ईलाज के लिए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आर्थिक सहायता दिलाने का विश्वास दिलाया और प्रत्येक व्यक्ति की हर सम्भव मदद के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।

जनता दर्शन में प्रदेश के विभिन्न जिलों में आए तमाम लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं और प्रार्थना पत्र भी दिए। औरैया के विकास यादव ने संपर्क मार्ग व अंडरपास बनवाने, फतेहपुर के मलखान सिंह ने सेतु के निर्माण, हाथरस के सुनील पाण्डेय ने सड़क चौड़ीकरण, अलीगढ़ के राम कुमार व हरि प्रसाद ने अवैध कब्जा हटवाने, कानपुर के राजेन्द्र घानुक व बरेली के रमेशचन्द्र ने भूमि सम्बन्धी प्रकरण रखे, फिरोजाबाद की कमला देवी ने इलाज के लिए आर्थिक सहायता दिलाने का अनुरोध किया।

उप मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी मिर्जापुर व जिलाधिकारी अलीगढ़ से भी समस्याओं के निस्तारण के बाबत वार्ता की। उन्होंने कई जिलों के जनप्रतिनिधियों व समाजसेवियों से भी लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिए सहयोग करने को वार्ता की। कई लोगों की समस्याओं का जनता दर्शन के दौरान ही निस्तारण कराया गया।

यह भी पढ़ें:-बरेली: हंसना बहुत जरूर है, हास्य से बड़ी कोई उपासना नहीं- हास्य कवि अरुण जेमनी

ताजा समाचार

पीलीभीत: सरकार के आठ साल के काम गिनाए, संगठन से जुड़े सवालों से बचते रहे प्रभारी मंत्री
Kanpur: 2 दिन तक 3 लाख लोगों को नहीं मिलेगा पानी, इन इलाकों पर कल से होगी पाइप लाइन शिफ्टिंग...
Bareilly: रजऊ हादसे के बाद टूटी पूर्ति विभाग की नींद...गैस गोदाम आबादी से हटाने के निर्देश
मिस्र-स्पेन ने गाजा में इजरायली सैन्य अभियान को किया खारिज, अब्देल-फतह अल-सीसी-पेड्रो सांचेज की फोन पर हुई बातची
बुलडोजर के साथ सपा सांसद रामजीलाल के घर पहुंची करणी सेना, राणा सांगा पर दिया विवादित बयान, पथराव में पुलिसकर्मी भी घायल
Kanpur में अधिवक्ता की हत्या के मुख्य आरोपी धीरज और उसकी पत्नी गिरफ्तार; बैसाखी से पीट-पीटकर ली थी जान...