Kanpur में DGP प्रशांत कुमार बोले- बिकरू कांड के बाद सख्ती-सजा के नए मापदंड...सरकार की जीरो टालरेंस नीति की सराहना की...

कानपुर कमिश्नरेट के चौथे स्थापना दिवस कार्यक्रम में पहुंचे 

Kanpur में DGP प्रशांत कुमार बोले- बिकरू कांड के बाद सख्ती-सजा के नए मापदंड...सरकार की जीरो टालरेंस नीति की सराहना की...

कानपुर, अमृत विचार। कमिश्नरेट के चार वर्ष पूरे होने पर द स्पोर्टस हब में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे डीजीपी प्रशांत कुमार ने संबोधन की शुरुआत बिकरू कांड से की। उन्होंने कहा कि पिछले बार जब आया था तो अपने आठ जाबांज साथियों की शहादत देखी थी। 

तब निश्चय किया था कि अब अपराधियों पर सजा और सख्ती का ऐसा मापदंड निर्धारित करेंगे जो आगे चलकर नजीर बने। उसके बाद क्या हुआ आप सभी जानते हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार के आठ वर्ष पूरे होने पर भी सरकार की जीरो टालरेंस नीति की सराहना की। कहा, सरकार के इस कदम से चौंकाने वाले परिणाम सामने आए हैं। 

उन्होंने कहा कि व्यापारियों को सुरक्षा मिली तो निवेश आठ वर्षों में खूब निवेश हुआ। पिछले आठ वर्षों में पुलिस को तीन गुना बजट मिला है। इस दौरान 2.15 लाख युवा भर्ती किए गए। वर्ष 2017 में पुलिस में बेटियों की संख्या 10 हजार थी। वर्तमान भर्ती में ही अकेले 12 हजार बेटियों को भर्ती किया गया। वर्तमान में पुलिस बल में बेटियों की संख्या 50 हजार है। उन्होंने आखिरी में बोला कि अवसर सभी को मिलते हैं, कोई निखर जाता है, तो कई बिखर जाता है। 

सफल सरकार के पीछे पुलिस का हाथ : उपाध्याय 

कानपुर। उच्च शिक्षा राज्यमंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि कमिश्नरेट पुलिस की उपलब्धियों के प्रस्तुतिकरण को देखा तो समझ में आया कि जैसे हर सफल इंसान के पीछे महिला का हाथ होता है, वैसे ही सफल सरकार के पीछे पुलिस का हाथ होता है। उन्होंने कहा कि कानपुर के बारे में पता चला है, कि यहां साइबर ठगों का भी ठग मिल गया है। सरकार की सफलता में पुलिस का हाथ होता है।

ये भी पढ़ें- कानपुर में दुस्साहसिक वारदात; मंदबुद्धि युवती से बंधक बनाकर तीन लोगों ने किया गैंगरेप, पुलिस ने भेजा सलाखों के पीछे...