मुरादाबाद : आज होगा चांद का दीदार, पहला रोजा कल…तैयारियां पूरी

मुरादाबाद : आज होगा चांद का दीदार, पहला रोजा कल…तैयारियां पूरी

मुरादाबाद, अमृत विचार। रमजान उल मुबारक का महीना रविवार से शुरू होने जा रहा है। जिसको लेकर शहर और देहात के इलाकों में तैयारियां शुरू हो गई हैं। शहर इमाम ने मुसलमानों से ज्यादा से ज्यादा इबादत करने की अपील की है। मुस्लिम समाज में सबसे मुकद्दस महीना रमजान तीन अप्रैल से शुरू होने जा …

मुरादाबाद, अमृत विचार। रमजान उल मुबारक का महीना रविवार से शुरू होने जा रहा है। जिसको लेकर शहर और देहात के इलाकों में तैयारियां शुरू हो गई हैं। शहर इमाम ने मुसलमानों से ज्यादा से ज्यादा इबादत करने की अपील की है। मुस्लिम समाज में सबसे मुकद्दस महीना रमजान तीन अप्रैल से शुरू होने जा रहा है। जिसके चलते शहर से लेकर देहात क्षेत्र में तैयारियां शुरू हो गई हैं। शहर के मुस्लिम इलाकों में इफ्तार और सहरी के लिए दुकानें सजना शुरू हो गई हैं।

शहर के तहसील स्कूल, चौकी हसन खां, लाल मस्जिद, जामा मस्जिद, चक्कर की मिलक, असालतपुरा, ईदगाह, करुला, मकबरा, गलशहीद और इंदिरा चौक इलाके में रमजान की रौनक दिखने लगी। शहर की सभी मस्जिदों में पुताई का कार्य भी पूरा हो गया है। शहर इमाम सैयद मासूम अली आजाद ने बताया कि शनिवार को रमजान का चांद देखा जायेगा। आप सभी लोग चांद देखने का अहतमाम करें। चांद दिखने पर शनिवार को पहली तरावीह व रविवार को पहला रोजा शुरू हो जायेगा। वहीं नायब शहर इमाम मुफ्ती फहद अली ने कहा कि रहमत और बरकत वाले महीने रमजान में सभी लोग ज्यादा से ज्यादा इबादत करें और अल्लाह से अपने गुनाहों की माफी मांगे।

सहरी में खजला व खजूर से खोला जाता है रोजा
मुसलमानों के लिए सबसे महत्वपूर्ण और पवित्र महीना रमजान तीन अप्रैल से शुरू होने जा रहा है। रमजान के पूरे महीने के दौरान इस्लाम धर्म के लोग रोजा ( उपवास ) रखते हैं। सुबह सूर्योदय से पहले के भोजन को सहरी कहा जाता है। सहरी में खजला- फैनी व अन्य पकवान भी खाये जाते हैं। जबकि उपवास के अंत के समय यानी शाम को खाए जाने वाले भोजन को इफ्तार कहते हैं। इफ्तार पारंपरिक रूप से खजूर खाने और पानी पीने से शुरू होता है। इसके अलावा इफ्तार के समय स्वादिष्ट भोजन खाए जाते हैं। रोजा रखने वाले लोग पांच वक्त की नमाज भी अदा करते हैं। इस साल रमजान का महीना तीन अप्रैल यानी कल से शुरू हो रहा है। रमजान का महीना पूरा होने के दिन ही ईद का त्योहार मनाया जाएगा।

गुनाहों से तौबा करने का महीना रमजान
रमजान का पाक महीना गुनाहों से तौबा करने का महीना है। रमजान के महीने में रोजे के समय लोग अपने खाने पीने की आदतों को नियंत्रण में रखने का प्रयास करते हैं। रमजान में किसी की बुराई करने, झगड़ा करने, गाली गलौज, अपशब्द बोलने पाबंदी लगाई गई है। इस पूरे माह में दिन-रात इबादत करना अफजल माना जाना है। रमजान के दौरान लोगों को अधिक से अधिक दान पुण्य करने और लोगों की मदद करने के लिए प्रेरित किया जाता है। मान्यता है कि इस पाक महीने में अल्लाह जन्नत के दरवाजे खोलता है और शैतानों को कैद कर लेता है। इसलिए मुसलमान इस पूर महीने मे इबादत करते है।

ये भी पढ़ें: आज से चैत्र नवरात्रि शुरू, मां भवानी के दरबार में उमड़े श्रद्धालु

ताजा समाचार

मुरादाबाद: हत्याकांड में सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर की भूमिका संदिग्ध, शुरू हुई जांच
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर कई ट्रेनें लेट, जमा हुई भीड़, पुलिस ने कहा- भगदड़ जैसे बने हालात, रेलवे ने किया इनकार
रामपुर: वीर बहादुर स्पोटर्स कॉलेज गोरखपुर ने रायबरेली को 6-0 से दी करारी शिकस्त
शाहजहांपुर: सहकारी समिति के गोदाम में सचिव का शव फंदे से लटका मिला
चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को चार विकेट से हराया, ऋतुराज और रचिन ने जड़े अर्धशतक
दूसरों का स्वास्थ्य सुधारने में बिगड़ रही नर्सों के बच्चों की सेहत, बढ़ रहा आक्रोश, जानिए क्या बोले राजकीय नर्सेज संघ के महामंत्री